Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के तेज़ गेंदबाज़ Jasprit Bumrah ने इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने चार विकेट लेकर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ बुमराह ने लसिथ मलिंगा और अन्य दिग्गज गेंदबाज़ों को पीछे छोड़ दिया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता, जबकि कुल मिलाकर यह भारत का तीसरा टी20 वर्ल्ड कप था।

बुमराह का रिकॉर्ड 

इस फाइनल मुकाबले में बुमराह ने चार विकेट लिए और अपने कैरियर में टी20 वर्ल्ड कप में कुल 40 विकेट पूरे कर लिए। उनका इकॉनमी रेट 5.66 रहा, जो किसी भी तेज़ गेंदबाज़ के लिए शानदार प्रदर्शन माना जाता है। इस रिकॉर्ड के साथ बुमराह ने लसिथ मलिंगा (38 विकेट, ER: 7.43) को पीछे छोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे प्रभावशाली तेज़ गेंदबाज़ों की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया।

बुमराह का मैच पर असर 

फाइनल में बुमराह ने विपक्षी बल्लेबाज़ों को पूरी तरह नियंत्रित किया। उनकी यॉर्कर और धीमी गेंद की रणनीति ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों को रन बनाने से रोक दिया। बुमराह के इस प्रदर्शन के कारण ही भारत ने 96 रन से बड़ी जीत दर्ज की। उनके चार विकेट मैच के टर्निंग पॉइंट साबित हुए, जिससे न्यूजीलैंड की पारी ढ़ह गई और भारत ने खिताब पर कब्ज़ा किया।

टी20 वर्ल्ड कप के शीर्ष तेज गेंदबाज 

40 - जसप्रीत बुमराह (ER: 5.66)
38 - लसिथ मलिंगा (ER: 7.43
38 - एनरिक नोर्त्जे (ER: 5.71)
36 - अर्शदीप सिंह (ER: 7.79)
36 - टिम साउथी (ER: 6.99)

बुमराह का महत्व 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सफलता में बुमराह का योगदान बेहद अहम रहा। उनकी विकेट लेने की क्षमता, दबाव में गेंदबाजी, और रणनीतिक कौशल ने टीम इंडिया को फाइनल तक पहुँचने में मदद की। अब बुमराह को “सदी के सबसे महान टी20 पेसर” में शामिल किया जाने लगा है।