Sports

रोम : भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा शुक्रवार को यहां दूसरे दौर के आखिरी तीन होल में दो बर्डी कर 69 के कार्ड के साथ इटैलियन ओपन में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। यूरोपीय टूर पर दो खिताब जीतने वाले 23 साल के शर्मा का कुल स्कोर सात अंडर का है। अभी हालांकि लगभग आधे गोल्फरों को खेल बाकी है।

शर्मा ने दूसरे दौर में छह बर्डी के अलावा दो बोगी और एक डबल बोगी की जिससे उनका स्कोर दो अंडर 69 का रहा। शीर्ष पर काबिज जोकिम हांसेन ने दूसरे दौर में 66 का कार्ड खेला उन्होंने पहले दौर पर 67 का स्कोर किया था।