Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2020 मैच के दौरान  दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद एक स्क्रीनशाॅट वायरल हो रहा है जिस कारण विवाद खड़ा हो गया है और अब मुंबई और दिल्ली के बीच खेले गए इस को मैच पहले फिक्स माना जा रहा है। ये सारा मामला मुंबई इंडियंस के एक ट्वीट के बाद चर्चा में आया। 

दरअसल, हर बार की तरह मुंबई इंडियंस के ट्विटर अकाउंट पर स्कोर अपडेट पोस्ट हो रहे थे। इस दौरान पहली पारी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के अंतिम स्कोर को बताते हुए एक ट्वीट किया गया। हैरानीजनक बात तो ये है कि मैच हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अंत में स्कोर लगभग समान ही था। ट्वीट में कहा गया कि दिल्ली कैपिटल्स 163/5 पर अपनी पारी समाप्त करेंगे और आश्चर्यजनक रूप से, दिल्ली का स्कोर 162-4 पर समाप्त हुआ। इसके बाद से ही इस मैच को फिक्स माना जा रहा है। 

PunjabKesari

मुंबई इंडियंस के अकाउंट से इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया था लेकिन फैंस ने इसका स्क्रीनशाॅट ले लिया था और अब ये स्क्रीनशाॅट चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं कुछ लोग इसे मैच फिक्सिंग से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में अब इस मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई सफाई नहीं दी गई है। हालांकि इस स्क्रीनशाॅट के वायरल होने के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई आने वाले दिनों में कोई कदम उठा सकती है। 

Sports

गौर हो कि मुंबई ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (53) और सूर्य कुमार यादव (53) के अर्धशतकों की बदौलत 5 विकेट गंवाकर दिल्ली को 167 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में उतरी दिल्ली की टीम 4 विकेट गंवाकर 162 रन ही बना पाई और मैच हार गई। इस जीत से मुंबई अब टाॅप पर पहुंच गई है।