Sports

खेल डैस्क : पांच बार की विजेता और मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी। सीएसके का दूसरा मैच भी 26 मार्च को घरेलू मैदान पर है। उनका मुकाबला पिछले साल की फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस से होगा। धोनी की टीम अपना पहला मैच दिल्ली में खेलेगी, जहां उनका मुकाबला 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इसके बाद येलो टीम 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला करने के लिए हैदराबाद जाएगी।

 

चेन्नई का शैड्यूल
चेन्नई बनाम बेंगलुरु, चेन्नई, 22 मार्च 2024, रात 8:00 बजे 
चेन्नई बनाम गुजरात, चेन्नई, 26 मार्च 2024, शाम 7:30 बजे
दिल्ली बनाम चेन्नई, दिल्ली, 31 मार्च 2024, शाम 7:30 बजे
हैदराबाद बनाम चेन्नई, हैदराबाद, 5 अप्रैल 2024, 7:30

 

चेन्नई के खिलाड़ियों की सूची
रिटेन किए गए खिलाड़ी :
महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल।

खरीदे गए खिलाड़ी : डेरिल मिशेल (14 करोड़), शार्दुल ठाकुर (4 करोड़), रचिन रवींद्र (1.8 करोड़), समीर रिजवी (8.4 करोड़), मुस्तफिजुर (2 करोड़), अविनाश राव अरावली (20 लाख)

 

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। ऐसा कर उन्होंने मुंबई इंडियंस की बराबरी की है। आईपीएल 2021 में चेन्न्ई की जीत काफी यादगारी रही थी। लेकिन अगले ही साल यानी 2022 में उनका प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा। साल 2023 में चेन्नई ने तब मजबूती से वापसी की जब धोनी के संन्यास की अफवाहें चल रही थीं। धोनी ने अपने कृशल नेतृत्व के चलते चेन्नई को 5वीं बार खिताब दिलवाया था। यह साल संभवत: बतौर कप्तान धोनी का आखिरी साल हो सकता है ऐसे में वह इसे जीतकर यादगार विदाई करना चाहेगे।