Sports

स्पोर्ट्स: आईपीएल 2023 सीजन का आगाज गुजरात टाइट्ंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मैच से शुरू हो चुका है। इस सीजन में फैंस को एक बार फिर सीएसके के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की तूफानी बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और उनकी महान कप्तानी का लुत्फ उठाने को मिलेगा। धोनी ने पहले ही मैच में अपने बल्ले से जलवा दिखा दिया है। उन्होंने अंत में आकर 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने 7 गेंदों में एक चौके और छक्के की मदद से 14 रन बनाए। इसी के साथ इस मैच में तीन बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की। 

धोनी ने बनाया छक्कों का सुपर रिकॉर्ड

धोनी ने गुजरात टाइट्ंस के खिलाफ छक्का जड़ते ही एक खास उपलब्धि हासिल की है। धोनी मैच में छक्का जड़ते ही सीएसके की ओर से 200 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। किसी एक टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में क्रिस गेल टॉप पर आते हैं, जिन्होंने आरसीबी की ओर से खेलते हुए 239 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम एबी डिविलियर्स का आता है, उन्होंने आरसीबी के लिए 238 छक्के जड़े हैं। किरोन पोलार्ड मुंबई के लिए 223 छक्के जड़ कर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पार आते हैं।

धोनी बने सबसे उम्रदराज कप्तान

धोनी ने आईपीएल 2023 के पहले मैच में सीएसके की कप्तानी करने के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैँ। धोनी ने आईपीएल 2023 के पहले मैच में 41 साल और 267 दिन की उम्र में अपनी टीम की कप्‍तानी की है। धोनी ने इसी के साथ राजस्‍थान रॉयल्‍स के पूर्व कप्‍तान शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शेन वॉर्न ने2011 में आखिरी बार आईपीएल में कप्‍तान के रूप में खेले थे। उस समय वॉर्न की उम्र 41 साल और 249 दिन थी। अब धोनी ने सबसे उम्रदराज कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल इतिहास धोनी के सबसे उम्रदराज कप्तान का रिकॉर्ड टूटना लगभग मुश्किल प्रतीत होता है।

20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

धोनी आईपीएल के 20वें में सबसे ज्याद रन जड़ने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। उन्होंने पूरे आईपीएल में 20वें ओवर में खेलते हुए 667 रन जड़े हैं। इसके साथ धोनी 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भी नंबर पर आते है, उनके नाम 20 ओनर में 53 छक्के हैं।