Sports

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली इस सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 2016 में कोहली एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। तब की तरह इस बार फिर भी कोहली आर.सी.बी. के लिए ओपनिंग पर उतरेंगे। आइए जानते हैं- आई.पी.एल. 2021 में आर.सी.बी. के कप्तान किन 5 रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं-

10,000 टी-20 रन बनाने वाले पहले भारतीय

IPL 2021, Virat Kohli, Kohli, Kohli 5 IPL Records, RCB, विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आईपीएल 2021
कोहली के खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 9,731 रन हैं। कोहली के पास कम से कम 14 मैच होंगे जिनमें 269 रन बनाना उनके लिए बड़ी बात नहीं होगा। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

पहले 6,000 आई.पी.एल. रन

कोहली के आई.पी.एल. में अभी 5,878 रन हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के लिए लक्ष्य काफी आसान है। उनके बाद सुरेश रैना का नाम है जिसे यहां तक पहुंचने के लिए करीब 600 रन चाहिए।

सबसे ज्यादा आई.पी.एल. शतक

IPL 2021, Virat Kohli, Kohli, Kohli 5 IPL Records, RCB, विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आईपीएल 2021
आई.पी.एल. में कोहली के नाम पर अभी 5 शतक हैं। वह क्रिस गेल की बराबरी कर सकते हैं जोकि सर्वाधिक 6 शतक लगाकर टॉप पर बने हुए हैं।

आर.सी.बी. के लिए 200 मैच

कोहली लंबे समय से आर.सी.बी. के साथ जुड़ी हुए हैं। वह इस सीजन में किसी एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। 

50+ का अर्धशतक

IPL 2021, Virat Kohli, Kohli, Kohli 5 IPL Records, RCB, विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आईपीएल 2021
कोहली के नाम अभी 39 अद्र्धशतक और 5 शतक दर्ज हैं। यानी वह आई.पी.एल. में कुल 44 बार 50+ रन बना चुके हैं। अगर इस सीजन में वह 6 बार 50+ रन बनाने में सफल हुए तो वह यूनीक अर्धशतक बनाएंगे।