Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के दिग्गज स्पिनर Ravichandran Ashwin ने Chennai Super Kings की गेंदबाजी रणनीति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि CSK अलग-अलग टी20 लीग में एक ही तरह की रणनीति अपना रही है। अश्विन के मुताबिक, यही कारण है कि अब दूसरी टीमें उनकी रणनीति को आसानी से समझ रही हैं और इसका फायदा उठा रही हैं।

SA20 और MLC का दिया उदाहरण

अश्विन ने कहा, 'मैंने SA20 में भी यही देखा, फिर MLC में भी यही देखा और अब IPL में भी वही हो रहा है। अलग-अलग खिलाड़ी हैं, लेकिन प्लान वही है – राउंड द विकेट से वाइड यॉर्कर। अगर किसी टीम को CSK के खिलाफ प्लान बनाना है, तो सिर्फ SA20 देख लो, वही काफी है।' अश्विन ने कहा कि एक ही प्लान हर जगह काम नहीं करता।

ओवरटन और कंबोज की गेंदबाजी पर सवाल

अश्विन ने Jamie Overton और Anshul Kamboj की गेंदबाजी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'ओवरटन लंबे गेंदबाज हैं और उनकी ताकत वाइड यॉर्कर डालना नहीं है, फिर भी उनसे वही गेंद डलवाई जा रही है। हर गेंदबाज की अपनी ताकत होती है और उसी के हिसाब से प्लान बनना चाहिए।'

डेथ ओवर में मैच पूरी तरह पलटा

RCB के खिलाफ मैच में डेथ ओवर में CSK की गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। आखिरी ओवरों में गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे, जिसका फायदा RCB के बल्लेबाजों ने उठाया। इसी कारण मैच CSK के हाथ से निकल गया।

आखिरी 5 ओवर में RCB का तूफान

आखिरी 5 ओवर में Royal Challengers Bengaluru ने 97 रन बना दिए। Tim David ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में 70 रन बनाए और मैच पूरी तरह RCB की तरफ मोड़ दिया। उनकी पारी में कई लंबे छक्के शामिल थे।

अश्विन ने दी बड़ी सलाह

अश्विन ने अंत में कहा, 'रणनीति हमेशा बल्लेबाज और गेंदबाज की ताकत के हिसाब से बनानी चाहिए। हर जगह एक ही प्लान इस्तेमाल करना सही नहीं है। टीम को परिस्थितियों और खिलाड़ियों के अनुसार रणनीति बदलनी चाहिए।'