Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल की। अब भारत का सेमीफाइनल में 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से सामना होगा। हालांकि,  इस मुकाबले से पहले एक ऐसी वजह भी सामने आई है जिसमें भारत सेमीफाइनल खेले फाइनल से बाहर हो जाएगा और इंग्लैंड पहुंच जाएंगा। आखिर कैसे आइए जाने-

बिना खेले भारत हो सकता है फाइनल से बाहर?

सेमीफाइनल एक नॉकआउट स्टेज का मुकाबला होता है, जिसका अर्थ है कि जो भी टीम हारती है, वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ICC ने ऐसे मैचों के लिए रिजर्व डे तय किया है। अगर मैच डे पर बारिश या खराब मौसम के कारण पूरा नहीं होता है, तो रिजर्व डे पर मैच खेला जाएगा।

PunjabKesari

अगर रिजर्व डे पर भी मैच का परिणाम नहीं निकलता है, तो ICC के नियमों के मुताबिक सुपर-8 राउंड में टीमों की स्थिति के आधार पर फाइनल में क्वालिफाई करने वाली टीम का फैसला किया जाएगा। इसका मतलब है कि ग्रुप स्टेज या सुपर-8 राउंड में टॉप पर रहने वाली टीम को फायदा मिलेगा।

PunjabKesari

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में अगर मैच रद्द होता है, तो इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि उन्होंने सुपर-8 राउंड में टॉप पर अपना स्थान बनाया था। टीम इंडिया इस स्थिति में बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं, पहले सेमीफाइनल में अगर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का मैच रद्द होता है, तो साउथ अफ्रीका को फायदा मिलेगा क्योंकि उन्होंने सुपर-8 राउंड में टॉप पर अपनी जगह बनाई थी।

PunjabKesari

रिजर्व डे का महत्व

ICC ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे इसलिए रखा है ताकि किसी भी खराब मौसम या अन्य कारणों से मैच रद्द होने पर टीमों को खेलने का अवसर मिल सके। इस नियम से यह सुनिश्चित होता है कि नॉकआउट स्टेज में निष्पक्ष परिणाम निकल सके और सुपर-8 राउंड में प्रदर्शन का भी महत्व बना रहे।