Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 52वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके और एक विकेट वरुण चक्रवर्ती के नाम रहा। 

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'आज रात हम पहले बॉलिंग करेंगे। अच्छा लग रहा है। यह चेज़िंग ग्राउंड रहा है, विकेट और भी बेहतर हो जाएगा इसलिए चेज़िंग एक अच्छा ऑप्शन है। यह पहले से ही वाइल्ड है और हम क्राउड को अच्छा शो देने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि हमने पिछले गेम में सभी बॉक्स टिक किए थे। वही टीम।' 

शाई होप ने कहा, 'हम भी ऐसा ही करते (बॉलिंग)। लगातार अच्छा क्रिकेट खेलना हमारे लिए ज़रूरी है। ज़्यादातर खिलाड़ी IPL का हिस्सा रहे हैं और उम्मीद है कि आज हम टॉप पर रहेंगे। हम इसीलिए खेलते हैं - बड़ी टीमों, सबसे अच्छी टीमों के खिलाफ खेलने के लिए। एक बदलाव, ब्रैंडन किंग की जगह अकील होसेन आए हैं।'

दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है क्योंकि जो टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी जबकि हारने वाली टीम का सफर टी20 विश्व कप में समाप्त हो जाएगा। 

प्लेइंग XI

भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज : शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ