Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रीलंका के साथ खेला गया दूसरा वनडे मैच भारत ने जीत लिया है। भारत ने 4 विकेटों के साथ इस मैच को जीता है। मैच जिताने में केएल राहुल ने बड़ा रोल अदा किया, उन्होंने नाबाद 64 रनों को पारी खेली और मैच का भारत की झोली में डाला। भारत ने भारत ने दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। भारत गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 39.4 ओवर में 215 पर ढेर कर दिया।

श्रीलंका की तरफ से केवल नुवानिडू फर्नांडो ही अर्धशतकीय पारी खेल पाए। सिराज और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट अपने नाम किए जिसके लिए दोनों गेंदबाजों ने क्रमशः 5.4 ओवर में 30 और 10 ओवर में 51 रन दिए। वहीं उमरान मलिक ने 7 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट और अक्षर पटेल 5 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। शमी ने 7 ओवर में 43 रन दिए लेकिन विकेट हासिल नहीं कर पाए। 

  • सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए अविष्का फर्नांडो को छठे ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। वह 17 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 20 रन ही बना सके। 
  • कुलदीप यादव ने कुसल मेंडिस को अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर उन्हें 34 रन पर एलबीडब्ल्यू किया। कुलदीप ने 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर उन्हें आउट किया। मेंडिस ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और एक छक्का लगाया। 
  • अक्षर पटेल ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा को गोल्डन डक का शिकार बनाया। वह पहली गेंद खेलने उतरे थे और बोल्ड हो गए।
  • नुवानिडू फर्नांडो 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर अर्धशतक पूरा करते हुए गिल/राहुल के हाथों रन आउट हो गए। उन्होंने 63 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाए।
  • दासुन शनाका (2) कुलदीप यादव की गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और गेंद उनके बल्ले से ना लगते हुए जांघ से लगते हुए विकेट्स पर जा लगी और वह 23वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड हो गए। 
  • इसके बाद 25वें ओवर में गेंद एक बार फिर कुलदीप के हाथों में आई और उन्होंने इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर चरित असलंका का आसान सा कैच खुद ही पकड़कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। चरित असलंका ने 21 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाए। 
  • वानिन्दु हसरंगा 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उमरान मलिका का शिकार बने और अक्षर को कैच दे बैठे। वह 17 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। 
  • चामिका करुणारत्ने 17 रन बनाकर उमरान मलिक की 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर के हाथों कैच आउट हुए। 
  • डुनिथ वेललेज ने सीराज को 40वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर अक्षर को कैच थमा बैठे और पवेलियन लौट गए। उन्होंने 34 गेंदों पर 32 रन बनाए जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल था। 
  • आखिरी विकेट लाहिरू कुमारा का गिरा और यह सिराज के नाम रहा। उन्होंने 40वें ओवर की चौथी गेंद पर कुमारा को शून्य पर बोल्ड किया। 

पिच रिपोर्ट 

यहां की पिच गुवाहाटी की सतह के समान व्यवहार कर सकती है, जहां पहला मैच खेला गया था। मैदान ने अब तक 29 एकदिवसीय मैचों की मेजबानी की है, और औसत स्कोर 257 रन रहा है। ओस इस खेल में अहम भूमिका निभाएगी; इसलिए, टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करना चाह सकती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों का दबदबा रहने की संभावना है, और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच बल्लेबाजों की मददगार साबित हो सकती है। 

मौसम 

कोलकाता में गुरुवार को ज्यादातर धूप खिली रहने की उम्मीद है। इस बात की बहुत कम संभावना है कि बारिश भारत बनाम श्रीलंका के दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान खलल डालेगी क्योंकि वर्षा की कोई संभावना नहीं है। मैच के दिन हवा की गति लगभग 9 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है, जबकि तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। नमी 38 फीसदी रहने का अनुमान है। 

प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज 

श्रीलंका : अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा