Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका की तीन मैचों की ODI सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू हो रही है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की चोटों के कारण भारतीय टीम कुछ जरूरी बदलावों के साथ उतरेगी। प्लेइंग 11 में कौन होगा और कौन बाहर बैठेगा, इस चर्चा के बीच पूर्व चयनकर्ता सबा करीम का बयान सुर्खियों में है।

ऋषभ पंत के लिए जगह नहीं

करीम ने स्पष्ट कहा कि इस समय भारत की प्लेइंग 11 में ऋषभ पंत के लिए कोई जगह नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि KL राहुल को विकेटकीपर-बैटर की भूमिका में उतारा जाएगा, जबकि तिलक वर्मा को अय्यर की जगह पर नंबर-4 पर खिलाया जाना चाहिए।

राहुल करेंगे विकेटकीपिंग

करीम ने कहा कि पंत को 11 में शामिल करने से गेंदबाजी विकल्प कम हो जाएंगे, क्योंकि टीम को पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरना जरूरी है। तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल से पार्ट-टाइम ओवर कराए जा सकते हैं, लेकिन यह जोखिम भरा होगा। इसलिए राहुल का विकेटकीपिंग करना टीम को बैलेंस देता है।

वर्मा की तारीफ करते हुए करीम बोले कि युवा बल्लेबाज़ ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में जबरदस्त क्षमता दिखाई है और अब ODI में खुद को स्थापित करने का यह बड़ा मौका है। उनके मुताबिक भारत का टॉप-4 रोहित शर्मा, जायसवाल, विराट कोहली और तिलक वर्मा के साथ बेहद मजबूत दिखता है।

गौर है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा ODI 3 दिसंबर को रायपुर में और आखिरी मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

NO Such Result Found