Sports

नई दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वीरवार को पहला वनडे धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया में शिखर धवन, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की वापसी हो चुकी है ऐसे में क्विंटम डीकॉक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ भारत का रोचक मैच देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं वनडे सीरीज के कुछ रोचक फैक्ट्स के बारे में-

दोनों टीमों के बीच आखिरी पांच मुकाबले (भारत 4 जीता)
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंडिया (केपटाउन में भारत 124 रन से जीता)
इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (जोहानिसबर्ग में अफ्रीका 5 विकेट से जीता)
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंडिया (पोर्ट एलिजाबेथ में भारत 73 रन से जीता)
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंडिया (सेंचुरियन में भारत 8 विकेट से जीता)
इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (साऊथहैम्प्टन में भारत 6 विकेट से जीता)

विराट की औसत बतौर कप्तान सबसे अच्छी 

Image result for virat kohli punjab kesari sports
अगर अंकड़े देखें जाएं तो अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ औसत के मामले में विराट कोहली सबसे सफल कप्तान हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 में से 7 मैच जीत चुके हैं। उनका जीत प्रतिशत 87.50 बना हुआ है। बता दें कि धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी में 19 मैच खेल चुके हैं। इनमें 8 में उन्हें जीत हासिल हुई।

हैड टू हैड
कुल मैच 84
भारत जीता  : 35
दक्षिण अफ्रीका जीता  : 46
नो रिजल्ट : 3

सर्वश्रेष्ठ स्कोर
438/4 दक्षिण अफ्रीका, मुंबई अक्तूबर 2015
401/3 भारत, ग्वालियर फरवरी 2010
365/2 दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, फरवरी 2010
358/4 दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, दिसंबर 2013
331/7 भारत, कार्डिफ, जून 2013

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

Image result for de kock punjab kesari sports
96.72 शिखर धवन
91.48 क्विंटम डीकॉक
91.20 डेविड मिलर
90.86 फाफ डु प्लेसिस 
86.90 विराट कोहली

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के टॉप बल्लेबाज
1287 विराट कोहली, भारत
798 शिखर धवन, भारत
784 क्विंटम डीकॉक, दक्षिण अफ्रीका
766 रोहित शर्मा, भारत
696 फाफ डु प्लेसिस, दक्षिण अफ्रीका
(आंकड़े उन खिलाडिय़ों के जो मौजूदा सीरीज में खेलेंगे)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के टॉप विकेटेकर
20 यजुवेंद्र चहल
17 कागिसो रबाडा
12 जसप्रीत बुमराह
(आंकड़े उन खिलाडिय़ों के जो मौजूदा सीरीज में खेलेंगे, बता दें कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 48 विकेट शान पॉलक और 46 विकेट एलन डोनाल्ड के नाम पर है। )

सबसे ज्यादा छक्के

Image result for rohit punjab kesari sports
18 रोहित शर्मा
17 विराट कोहली
10 फाफ डु प्लेसिस
8 क्विवंटम डीकॉक
7 एंडिल फुलवाकियो
(इस रिकॉर्ड में ओवरऑल एबी डीविलियर्स 41 छक्कों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। भारत की ओर से यह रिकॉर्ड सौरव गांगुली 31 के नाम पर है।)