Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में लगातार 10वीं जीत हासिल की है। विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रन से पीट दिया।  भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 397 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 327 रन ही बना पाई और 70 रन से मुकाबला गंवा दिया। इसी न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर किया था। टीम इंडिया के लिए बदला लेने में विराट कोहली के साथ मोहम्मद शमी ने अहम भूमिकाएं निभाईं। विराट ने जहां अपने वनडे करियर का 50 वां शतक जड़ा तो वहीं, मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भारतीय टीम अब 12 साल बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जहां उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से 19 नवंबर को होगा। 

 

IND vs NZ, IND vs NZ CWC 23 1st Semi Final 15 Nov 2023, Cricket, Cricket World Cup 2023, विश्व कप 2023, Cricket News Hindi


मैच के हाईलाइट्स
- रोहित शर्मा ने 4 छक्के लगाए और क्रिकेट विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए। उन्होंने विंडीज क्रिकेटर क्रिस गेल (49) को पीछे छोड़ा।
- विराट कोहली के खिलाफ शुरूआत में ही पगबाधा की जोरदार अपील हुई। स्नीकोमीटर के दौरान गेंद बल्ले से पहले लगी दिखाई दी। इस पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने राहत की सांस ली।
- शुभमन गिल ने विश्व कप में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। वह जब 79 रन पर खेल रहे थे तो जांघ में खिंचाव के कारण परेशान दिखे। रोहित ने उन्हें वापस पवेलियन भुला लिया। शुभमन अंतिम ओवर में क्रीज पर आए और 80 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे।
- मैच शुरू होने से ठीक पहले इंगलैंड के फुटबॉलर डेविड बेकहम के साथ मैदान पर फुटबॉल खेलते नजर आए विराट कोहली। बेकहम यह मैच देखने के लिए आमंत्रण पर विशेष तौर पर आए हुए हैं।
- सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को वनडे डैब्यू किया था। विराट कोहली ने 34 साल बाद इसी दिन सचिन के वनडे में बनाए गए सर्वाघिक 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
- शुभमन गिल के लिए साल 2023 बहुत अच्छा जा रहा है। वह इस साल वनडे में 12 बार 50+ रन बना चुके हैं। बाबर आजम भी इस साल 12 बार 50+ रन बना चुके हैं। श्रीलंका के पाथुम निसांका 11 बार, विराट कोहली 10 बार तो रोहित शर्मा 22 पारियों में 10 बार यह कारनामा कर चुके हैं। 
- शुभमन गिल के न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 मैचों में 516 रन पूरे हुए। उन्होंने कीवियों के खिलाफ 208(149), 40*(53), 112(78), 26(31), 50*(41) की पारियां खेली हैं।
- श्रेयस अय्यर ने विश्व कप में लगातार दूसरा शतक लगाया। वह विश्व कप इतिहास में 4 नंबर पर खेलते हुए 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
- मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लिए। वह विश्व कप में तीसरी बार एक पारी में 5 विकेट लेने में सफल रहे। वह भारत की ओर से विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट (54) लेने वाले गेंदबाज भी हैं। 


विराट के नाम रहा विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबला, ये रिकॉर्ड बनाए

IND vs NZ, IND vs NZ CWC 23 1st Semi Final 15 Nov 2023, Cricket, Cricket World Cup 2023, विश्व कप 2023, Cricket News Hindi

 

वनडे में सबसे ज्यादा शतक
50 शतक हो गए हैं विराट के वनडे फॉर्मेट में सिर्फ 279 पारियों में, सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड आखिरकार तोड़ा

विश्व कप में सबसे ज्यादा रन
711 रन बना चुके हैं मौजूदा विश्व कप 2023 में विराट, सचिन तेंदुलकर (673) का 2003 विश्व कप में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा

वनडे में तीसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर
विराट कोहली के नाम 13794 रन हो चुके हैं, पोंटिंग (13000) का रिकॉर्ड तोड़ा। पहले नंबर पर सचिन (18426 रन) पहले नंबर पर

विश्व कप में हुए पांच शतक
विश्व कप 2023 से पहले विराट के 2 शतक थे, इस विश्व कप में 3 लगाए। कुल संख्या हुई 5। इस साल वनडे में छठा शतक लगाया

विराट कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर कहा-
मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं... (थोड़ा विराम लेने के बाद), उस महान व्यक्ति (तेंदुलकर) ने मुझे बधाई दी। मेरे लिए यह सब एक सपने जैसा लगता है, यह असली है। यह सच होना बहुत शानदार है।

सचिन तेंदुलकर ने रिकॉर्ड टूटने पर कहा- 
मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा। और इसे सबसे बड़े मंच (विश्व कप सेमीफाइनल में) और अपने घरेलू मैदान पर हासिल करना सोने पर सुहागा है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- विराट तुम पर नाज है 
आज, विराट कोहली ने न केवल अपना 50वां वनडे शतक बनाया है, बल्कि उत्कृष्टता और दृढ़ता की भावना का भी उदाहरण दिया है जो सर्वोत्तम खेल कौशल को परिभाषित करता है। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मानदंड स्थापित करते रहें। विराट हमें तुम पर नाज है। -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री 


 

भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 397 रन
टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए रोहित शर्मा 47 और शुभमन गिल 80 की बदौलत जोरदार शुरूआत की। इसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और अपने वनडे करियर का 50वां शतक जड़ा। चौथे नंबर पर आए श्रेयस अय्यर ने भी विश्व कप में लगातार दूसरा शतक (105) जड़ा और टीम इंडिया को 400 के करीब पहुंचा दिया। केएल राहुल ने भी 20 गेंदों पर 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साऊदी ने 100 रन देकर तीन विकेट लिए।

IND vs NZ, IND vs NZ CWC 23 1st Semi Final 15 Nov 2023, Cricket, Cricket World Cup 2023, विश्व कप 2023, Cricket News Hindi

 

न्यूजीलैंड की टीम 327 रन पर सिमटी
न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही। डेवोन कॉनवे 13 तो रचिन रवींद्र 13 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने 69 रन बनाकर टीम को संभाला। मध्यक्रम में डेरिल मिशेल ने 119 गेंदों पर 134 रन बनाए लेकिन मोहम्मद शमी ने अटैक करते हुए 7 विकेट चटकाए और न्यूजीलैंड को 327 रन पर सिमेट दिया। यह शमी का वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। टीम इंडिया को 70 रन से जीत मिली। 
 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें :

सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल डैब्यू वाले दिन ही Virat Kohli ने लगाया 50वां शतक 

IND vs NZ : श्रेयस अय्यर ने जड़ा World cup 2023 का अपना दूसरा शतक 

CWC 2023: रोहित-गिल ने तोड़ा गिलक्रिस्ट-हेडन का 16 साल पुराना रिकॉर्ड 

एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा- विराट कोहली की तारीफ में सचिन तेंदुलकर ने किया तारीफ से भरा टि्वट 

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, एक विश्व में हुए सबसे ज्यादा रन 

रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुए World Cup History में सबसे ज्यादा छक्के, गेल को छोड़ा पीछे 

CWC 23 Semi Final : भारत-न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप सेमीफाइनल देखने पहुंचे बेकहम और रजनीकांत 

 

प्लेइंग 11 

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज