Sports

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने क्रिकेट विश्व कप 2023 में लगातार दूसरा शतक जड़कर इतिहास बना दिया है। न्यूजीलैंड की मजबूत टीम के खिलाफ खेलने उतरी अय्यर ने अपने बल्ले का नाम दिखाया और 7 छक्के लगते हुए अपना शतक पूरा किया। श्रेयस ने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी नाबाद 122 रन बनाए थे। अगले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में भी उन्होंने बड़ा शतक जड़ दिया। 

 

क्रिकेट विश्व कप 2023 में श्रेयस अय्यर
0 बनाम ऑस्ट्रेलिया
25* बनाम अफगनिस्तान
53* बनाम पाकिस्तान
19 बनाम बांग्लादेश 
33 बनाम न्यूजीलैंड
4 बनाम इंगलैंड
82 बनाम श्रीलंका
77 साऊथ अफ्रीका
122* बनाम नीदरलैंड्स
100* बनाम न्यूजीलैंड

 

 

IND vs NZ, Shreyas Iyer, World Cup 2023, Cricket world cup 2023, Team india, भारत बनाम न्यूजीलैंड, श्रेयस अय्यर, विश्व कप 2023, क्रिकेट विश्व कप 2023, टीम इंडिया

 


विश्व कप 2023 के टॉप स्कोरर
711 विराट कोहली
591 क्विंटन डीकॉक
565 रचिन रविंद्र
550 रोहित शर्मा
515* श्रेयस अय्यर
(शतक बनाने तक*)
यही नहीं विश्व कप इतिहास में नंबर 4 पर आकर सबे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी अय्यर नंबर वन हो गए हैं। उनसे पहले 2007 विश्व कप में न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस ने 499 रन बनाए थे। श्रेयस 10 मैचों में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में एबी डीविलियर्स (482 रन 2015 विश्व कप में), बेन स्टोक्स (465 रन 2019 विश्व कप में) और मार्टिन क्रो (456 रन 1992 विश्व कप में) का नाम आता है।

 

मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और अपनी टीम को तेजतर्रार शुरूआत दी। रोहित ने 4 छक्के लगाते हुए 47 रन बनाए। वहीं दूसरे छोर पर खड़े शुभमन गिल ने भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वह जब 79 रन बनाकर खेल रहे थे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद विराट कोहली ने अपना शतक पूरा किया। विराट ने 117 रन बनाए जोकि वनडे में उनका 50वां शतक है। विराट के  बाद श्रेयस अय्यर ने भी शतक पूरा किया।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
न्यूजीलैंड :
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।