Sports

खेल डैस्क : भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने टी-20 ई में अपनी नाकामियों को पीछे छोड़ते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर अपने करियर का पहला शतक ठोक दिया। शुभमन 15 ओवर तक 44 गेंदों में 67 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन तभी उन्होंने अपना गेयर बदला और मात्र 54 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। इस दौरान शुभमन के बल्ले से 4 गगनचुंबी छक्के भी निकले। शुभमन ने 63 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 126 रनों का योगदान दिया। 

शुभमन इसी के साथ भारत के लिए तीनों फार्मेट में शतक लगाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। शुभमन के अलावा यह उपलब्धि सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली भी हासिल कर चुके हैं। वह तीनों फार्मेट में शतक ठोकने वाले विश्व के सबसे युवा क्रिकेटर भी हैं।

 

टी-20 आई में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी:
रोहित शर्मा - 4
सूर्यकुमार यादव - 3
केएल राहुल- 2
शुभमन गिल - 1
सुरेश रैना - 1
हरमनप्रीत कौर - 1
दीपक हुड्डा - 1
विराट कोहली - 1

 

सोशल मीडिया पर फैंस ने की तारीफ