स्पोर्ट्स डेस्क : अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने भारत के खिलाफ एक मात्र टेस्ट में 5 विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सलीम अफगानिस्तान के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया है।
सलीम ने मुल्लांपुर में एक मात्र टेस्ट के दूसरे दिन 112 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इससे पहले निजात मसूद ने बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 2023 में 79 रन देकर पारी में 5 विकेट झटके थे। इस लिस्ट में सबसे उपर जियाउर रहमान है जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 2025 में 97 रन देकर इनिंग में 7 विकेट अपने नाम किए थे।
टेस्ट मैचों में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों द्वारा 5 विकेट लेने का कमाल
7/97 - ज़ियाउर रहमान बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे, 2025
5/79 - निजात मसूद बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2023
5/112 - मोहम्मद सलीम बनाम भारत, मुलानपुर, 2026*
भारत बनाम अफागनिस्तान टेस्ट
मैच की बात करें तो भारत ने दूसरे दिन दूसरे सत्र के दौरान 546/8 का स्कोर बनाया। ऋषभ पंत (81) शतक से चूक गए जबकि सुबह के पहले सत्र में कप्तान शुभमन गिल (126 ) ने शानदार शतकीय पारी खेली। भारत ने कल के तीन विकेट पर 368 से आगे खेलना शुरु किया। आज मोहम्मद सलीम ने शुभमन गिल को आउटकर अफगानिस्तान को चौथी सफलता दिलाई। शुभमन गिल ने 177 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का लगाते हुए 126 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ध्रुव जुरेल (19) को भी मोहम्मद सलीम ने आउट किया। इस दौरान शतक की ओर बढ़ रहे ऋषभ पंत को हशमतउल्लाह शहीदी ने अपना शिकार बना लिया। ऋषभ पंत ने 121 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 81 रन बनाए। मानव सुथार ने 28 रन बनाए जबकि मोहम्मद सिराज ने 22 रन बनाए। इन दोनों को सलीम साफी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।