Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही सत्र में दक्षिण अफ्रीकी पारी को 431 रन पर समेट दिया। ऐसे में विशाखापट्टनम के इस मैदान पर अब तक 22 छक्के लग चुके हैं जो एक रिकॉर्ड है। 

PunjabKesari
दरअसल, इस मैच में अब तक 22 छक्के लग चुके हैं जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले अब तक भारत में किसी एक मैदान पर इससे ज्यादा छक्के कभी नहीं लगे। इस मैच में अब तक 22 छक्के लग चुके हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। भारत के बल्लेबाजों ने 15 छक्के लगाए हैं वहीं दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने सात छक्के मारे। इस मैच से पहले भारत और श्रीलंका के बीच 2009/10 में मुंबई टेस्ट में दोनों टीम ने 20 छक्के बटोरे थे। अभी टेस्ट की तीसरी पारी जारी है तो यह निश्चित है कि छक्कों की संख्या बढ़ेगी। 

Most sixes in a Test in India:
21*Ind vs SA Vizag 2019/20
20 Ind vs SL Mumbai BS 2009/10
20 Ind vs WI Rajkot 2018/19