Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : लोगों की नजरों में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक अलग ही छवी है और कई बार फैंस को क्रिकेट ग्राऊंड में आकर उनके पैर छूते हुए देखा गया है। हैमिल्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब माही के पांव छूने के लिए एक फैन मैच के दौरान क्रिकेट के मैदान आ गया और उनके पैर छूने लगा। हालांकि इस दौरान धोनी ने कुछ ऐसा किया कि सबका दिल जीत लिया। 

दरअसल, धोनी का एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर चकमा देकर चलते मैच में ग्राउंड में पहुंच गया और धोनी की तरफ दौड़ा। उक्त व्यक्ति के हाथ में भारत का झंडा था। इससे पहले वह धोनी के पैर छूने के लिए जमीन पर बैठता धोनी ने उक्त व्यक्ति के हाथों से झंडा पकड़ लिया। इसके बाद उनसे धोनी के पांव छूए और वापस लौट गया। 

गौर हो कि आज हैमिल्टन में खेला गया धोनी का यह 300वां मैच (ओवर आल टी20) था और वह पहले भारतीय हैं जिनके नाम यह रिकाॅर्ड दर्ज हुआ है। वर्ष 2017 में धोनी उन 4 भारतीय क्रिकेटरों में से थे जिन्होंने 300 वनडे इंटरनेशनल (ओडीआई) मैच खेले थे। हालांकि इस मैच में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। 

PunjabKesari

NO Such Result Found