Sports

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 2015 विश्व कप को याद किया है कि कैसे उनकी टीम यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट जीती थी। 2015 संस्करण में मैक्सवेल ने 6 विकेट लिए थे लेकिन रविवार को चेन्नई में भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्हें विकेट नहीं मिली। बहरहाल, मैक्सवेल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं 2015 में नंबर 1 स्पिनर था। मुझे नंबर 2 पर वापस भेज दिया गया है। जाहिर है, अलग-अलग परिस्थितियां हैं। गेंद अच्छी जा रही है। मैंने किसी विशेष चीज पर काम नहीं किया है।

 

भारत के खिलाफ मुकाबले पर मैक्सवेल ने कहा कि आखिरी कुछ ओवरों में गेंद थोड़ा अलग था। मैं गेंद पर 5 उंगलियां डाल रहा था और उम्मीद कर रहा था कि वह उछाल ले। ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला अब साऊथ  अफ्रीका के साथ लखनऊ के मैदान पर होना है जोकि स्पिनरों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। 

 

लखनऊ की पिच को आईपीएल 2023 सीजन और साल की शुरूआत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कम स्कोर वाले टी20ई मैच के बार खराब रेटिंग मिली थी। तब क्यूरेटर को भी बर्खास्त कर दिया गया है। इस पर मैक्सवेल ने कहा कि मुझे इसके बारे में पता है। अब लग रहा है कि यहां उन्होंने पूरा मैदान तोड़ दिया है। भारत ने भी यहां एक टी20 खेला था जहां उन्हें लक्ष्य का पीछा करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। मैक्सवेल ने कहा कि अगले कुछ मैचों में हमारे सामने जो भी परिस्थितियां आएंगी, हम उसके लिए तैयार हैं।