Sports

जिंद  (हरियाणा) : मणिपुर, उत्तर प्रदेश, झारखंड और हरियाणा की हॉकी टीमें यहां 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2021 के छठे दिन सोमवार को क्रमश ओडिशा, बिहार, चंडीगढ़ और पंजाब को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। मणिपुर ने ओडिशा को शूटआऊट में 2-0 से, उत्तर प्रदेश ने बिहार को 3-0 से, झारखंड ने चंडीगढ़ को 7-0 से और हरियाणा ने पंजाब को 2-0 से हरा कर अंतिम चार में स्थान बनाया। चारों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें मणिपुर का मुकाबला हरियाणा से और उत्तर प्रदेश का मुकाबला झारखंड से होगा।