Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का आए दिन अपनी शानदार तस्वीरों से सुर्खियों में बनी रहती है। जहां व नई-नई वीडियो डालकर फैंस का मनोरंजन करती नजर आती रही है। ऐसे में हसीन ने सोशल मीडिया पर अपनी धांसू वीडियो डाली है।  जो खूब वायरल हो रही है। जिसको लेकर फैंस के बीच में जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, हसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैं बहुत खुश हूं... बता दें जहां ने अपने पोस्ट में एक डांस वीडियो शेयर किया है। जहा वह बाॅलीवुड का मशहूर गाना चूड़ी चमके हाथों में याद पिया की आने लगी...साॅग पर डांस करती नजर आ रही है। जिसके बाद फैंस ने उनकी इस वीडियो के ऊपर जमकर कमेंट्स किए। वही एक यूजर ने लिखा- इतना ना मिस करो पिया को, अब पिया किसी और का होने वाला है...

2018 में हुआ था दोनों में विवाद
PunjabKesari
बता दें, 2018 में  शमी और हसीन जहां के बीच विवाद की शुरुआत दो साल पहले हुई थी। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि शमी का परिवार उन्हें जान से मारना चाहता है। उन्होंने शमी पर दूसरी महिलाओं से अफेयर का आरोप भी लगाया था और कुछ चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल की थी।