Sports

अहमदाबाद ,गुजरात ( निकलेश जैन ) में सम्पन्न हुए गुजरात इंटरनेशनल  ग्रांड मास्टर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब रूस के ग्रांडमास्टर रोजुम इवान नें जीत लिया । रोजूम नें प्रतियोगिता में खेले कुल 10 राउंड में से 7 जीत और 3 ड्रॉ के साथ 8.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया । दूसरे स्थान पर चिली के ग्रांड मास्टर वासेक रोड्रिगों रहे अंतिम राउंड में उन्होने भारत के शायांतन दास को पराजित किया । उन्होने कुल 8 अंक बनाए और टाईब्रेक में दूसरे स्थान पर रहे भारत के दो खिलाड़ी नीलेश सहा और सन्दीपन चंदा 8 अंक बनाकर टाईब्रेक के कारण क्रमशः तीसरे और चौंथे स्थान पर रहे । नीलेश नें अंतिम राउंड में विजेता बने रोजूम इवान से ड्रॉ खेला तो सन्दीपन चंदा नें शुरुआत से बढ़त पर चल रहे हमवतन सप्तर्षि रॉय को पराजित करते हुए विजेता नहीं बनने दिया ,इस हार से सप्तर्षि 7.5 अंको के साथ पांचवे स्थान पर सरक गए जबकि जीत की स्थिति में उनका विजेता बनना तय नजर आ रहा था । अन्य खिलाड़ियों में 7.5 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर रूस के मकसीम लुगोव्स्कोय छठे ,भारत के हिमांशु शर्मा सातवे ,भारत के पी कार्तिकेयन आठवे ,आरआर लक्ष्मण नौवे तो शायांतन दास दसवें स्थान पर रहे । महिलाओं में भारत के किरण मनीषा मोहंती पहले ,श्रीष्टि पांडे दूसरे तो श्रीजा शेषदरी तीसरे स्थान पर रही । प्रतियोगिता में मेजबान भारत समेत 13 देशो के 206 खिलाड़ियों नें भाग लिया ।

Final Ranking after 10 Rounds

Rk. SNo     Name sex FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 1   GM Rozum Ivan   RUS 2596 Russia 8,5 0,0 64,0 69,0 57,50 7
2 6   GM Vasquez Schroeder Rodrigo   CHI 2476 Chile 8,0 0,0 59,5 62,5 49,25 6
3 25   IM Neelash Saha   IND 2334 WB 8,0 0,0 58,5 62,5 47,75 7
4 3   GM Chanda Sandipan   IND 2529 WB 8,0 0,0 57,0 61,5 47,25 6
5 5   GM Saptarshi Roy   IND 2480 WB 7,5 0,0 64,0 69,5 49,00 7
6 11   GM Lugovskoy Maxim   RUS 2422 Russia 7,5 0,0 60,0 65,0 44,50 7
7 13   GM Himanshu Sharma   IND 2408 IT 7,5 0,0 59,5 63,5 46,00 7
8 14   GM Karthikeyan P.   IND 2408 ICF 7,5 0,0 59,0 64,0 46,75 5
9 8   GM Laxman R.R.   IND 2437 ICF 7,5 0,0 48,5 52,0 38,50 7
10 9   IM Das Sayantan   IND 2434 WB 7,0 0,0 61,5 65,5 42,50 5
11 2   GM Deepan Chakkravarthy J.   IND 2539 ICF 7,0 0,0 60,0 63,5 42,00 5
12 7   IM Nguyen Van Huy   VIE 2454 Vietnam 7,0 0,0 59,0 62,0 40,50 5
13 27   IM Rathnakaran K.   IND 2325 S Rlys 7,0 0,0 57,5 62,5 41,00 6
14 17   IM Eraschenkov Denis   RUS 2390 Russia 7,0 0,0 57,5 61,5 41,75 5
15 29     Bharat Kumar Reddy Poluri   IND 2304 AP 7,0 0,0 57,5 61,0 40,00 5
16 24   FM Manush Shah   IND 2352 Guj 7,0 0,0 56,5 61,0 39,00 7
17 23   IM Sidhant Mohapatra   IND 2357 Odi 7,0 0,0 56,0 60,0 39,50 5
18 15   GM Murshed Niaz   BAN 2405 Bangladesh 7,0 0,0 50,5 54,5 37,50 5
19 41   AGM Lakshmi Narayanan M V   IND 2188 TN 7,0 0,0 47,5 51,5 36,50 4
20 16   GM Hesham Abdelrahman   EGY 2396 Egypt 6,5 0,0 61,5 66,5 38,75 6