Sports

खेल डैस्क : सूरत में खेली जा रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के तहत इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने तेजतर्रार शुरूआत कर अपनी टीम को 200 पार लगवाने में मदद की। टीम की शुरूआत अच्छी रही थी। एडवर्ड्स के साथ गंभीर ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े थे। एडवर्ड्स ने 20 गेंदों पर 26 रन बनाए जबकि गौतम गंभीर ने 28 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। गंभीर इस दौरान लय में दिखे। उन्होंने श्रीसंत के पहले ही ओवर में 1 छक्का और 1 चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। देखें वीडियो- 

 

 

बेन डंक ने भी मारे 4 छक्के
कैपिटल्स की ओर से खेल रहे बेन डंक ने भी जलवा दिखाते हुए 10 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। इससे पहले पीटरसन ने भी 15 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए थे। अंत में चिप्ली ने 16 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए जबकि एश्ले नर्स ने 5 गेंदों पर 12 रन बनाकर स्कोर 223 तक पहुंचा दिया।


बता दें कि इंडिया कैपिटल्स के लिए सीजन की शुरूआत अच्छी नहीं रही हैं। उन्होंने पांच में से तीन मुकाबले गंवाए हैं। एक में उन्हें जीत मिली है तो एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, गुजरात जायंट्स 5 मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।