Sports

चेन्नई ( निकलेश जैन ) भारत में ज़्यादा से ज़्यादा ग्रैंडमास्टर बनाने के उद्देश्य से शुरू हुए प्रथम छोला शतरंज ग्रैंडमास्टर्स नॉर्म टूर्नामेंट कुल चार विदेशी ग्रैंड मास्टर और छह भारतीय इंटरनेशनल मास्टर भाग ले रहे है । दरअसल शतरंज में ग्रैंड मास्टर नर्म हासिल करने के लिए किसी भी नॉर्म टूर्नामेंट में आपका मुकाबला तीन ग्रैंड मास्टर्स से होना जरूरी है जो इस प्रतियोगिता में सभी भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा । वहीं इस प्रतियोगिता की औसत रेटिंग 2476 है इसका मतलब करीब छह अंक बनाने वाले खिलाड़ी को भी ग्रैंड मास्टर्स नार्म हासिल कर सकता है । 

प्रतियोगिता के पहले दो राउंड के बाद भारत के एथन वाज और आरोण्यक घोष कजाकिस्तान के अलीशेर सुलेमेनोव  के साथ एक जीत और एक ड्रा के साथ 1.5 अंक बनाते हुए शुरुआती सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है ।  

पहले राउंड में पाँच मुकाबलों में भारत के औदी अमेय जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे उन्होंने फ्रांस के माहेल बॉयर को पराजित किया . अन्य मुकाबलों में फ्रांस के जोसफ गिरेल नें भारत के हर्ष सुरेश से , क्यूबा के नूरिस देलगाड़ो नें भारत के मयंक चक्रवर्ती से ,कजाकिस्तान के अलीशेर सुलेमेनोव नें भारत के आरोण्यक घोष से और भारत के एथन वाज से हमवतन अक्षय बरगोंकर से ड्रा खेला । 

जबकि दूसरे राउंड में तीन परिणाम आए और सिर्फ़ दो बाजियाँ बेनतीजा रही । दूसरे राउंड में भारत के मयंक चक्रवर्ती को अलीशेर सुलेमेनोव से हार का सामना करना पड़ा तो भारत के आरोण्यक नें फ्रांस के माहेल बॉयर को उनकी लगातार दूसरी हार दे दी वहीं भारत के एथन नें पहले राउंड में जीत दर्ज करने वाले अमेय को हरा दिया । अन्य दो बाज़ियों में हर्ष सुरेश नें अक्षय बरगोंकर से और क्यूबा के नूरिस देलगाड़ो नें फ्रांस के जोसफ गिरेल से ड्रा खेला । नौ राउंड के राउंड रोबिन मुक़ाबले में हर दिन एक राउंड खेला जाएगा ।

Rank after Round 2

Rk. SNo     Name sex FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 3   GM Suleymenov, Alisher   KAZ 2500 1,5 1 1,25 1 1
2 8   IM Aronyak, Ghosh   IND 2533 1,5 1 0,75 1 0
3 5   IM Vaz, Ethan   IND 2518 1,5 3 1,5 1 1
4 1   GM Girel, Joseph   FRA 2499 1 1 1 0 0
  10   IM Harsh, Suresh   IND 2443 1 1 1 0 0
6 6   IM Borgaonkar, Akshay   IND 2381 1 3 1,25 0 0
7 2   GM Delgado Ramirez, Neuris   PAR 2511 1 3 0,75 0 0
8 7   IM Audi, Ameya   IND 2418 1 5 0 1 1
9 9   IM Mayank, Chakraborty   IND 2473 0,5 0 0,5 0 0
10 4   GM Boyer, Mahel   FRA 2486 0 0 0 0 0