Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप ई मुकाबले में जापान ने जर्मनी को हराकर सबको चाैंका दिया है। जर्मनी ने पूरे मुकाबले में बहुत जोश दिखाया, लेकिन जापान ने चलाकी बरतते हुए अंतिम में 2-1 से जीत हासिल की। हालांकि, पहला गोल जर्मनी के लिए एल्काय गुडोअन ने 33वें मिनट में दागा, लेकिन दूसरे हाफ में जापान के खिलाड़ियों ने जिस तरह से अंतिम समय खेल दिखाया वो काबिलेतारीफ रहा। जापान के लिए 75वें मिनट में रित्सु दोआं ने गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर लाया, फिर 83वें मिनट में तकुमा असानो ने गोल करते हुए बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रही।

 

 

इस विश्व कप में दूसरी बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दरअसल, मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की थी। उस मैच में भी अर्जेंटीना की टीम पहले हाफ तक 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने मैच को पलट दिया। यहां भी जापान ने दूसरे हाफ मैच को मोड़ा था। जर्मनी की टीम को पहले राउंड से बाहर होने का डर सताने लगा है। 2018 विश्व कप में भी वह पहले ही दौर में बाहर हो गया था। तब उसे पहले मैच में मैक्सिको ने और तीसरे मैच में एशियाई टीम दक्षिण कोरिया ने धूल चटाई थी। उसे सिर्फ स्वीडन के खिलाफ जीत मिली थी।


जापान की जीत के हीरो 
 

रित्सु डोआन : डोआन ने 75वें मिनट में गोल कर जापान को गोल में वापस ला खड़ा किया। डोआन 2018 में हुए किरिन चैलेंज कप में पहली बार खेलते थे। उन्होंने अक्टूबर 2018 को उरुग्वे के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में अपना पहला गोल किया था।

ताकुमा असानो : असानो ने 83वें मिनट में जापान के लिए विजयी गोल किया। उन्होंने अपने पेशेवर लीग फुटबॉल करियर की शुरुआत जापान के फस्र्ट डिवीजन में की थी। 2016 में वह आर्सेनल से जुड़े। उन्होंने जापान के लिए 38 मैचों में 10 गोल किए हैं।