खेल डैस्क : अल बेयट स्टेडियम में कतर के खिलाफ ग्रुप ए के पहले मुकाबले में इक्वाडोर के एनर वालेंसिया ने फीफा 2022 का पहला गोल किया। वालेंसिया ने 16वें मिनट में पेनल्टी से तो 31 मिनट में फील्ड गोल कर अपनी टीम को लीड दिला दी। हालांकि वालेंसिया ने पहले चार मिनट में ही इक्वाडोर का खाता खोल दिया था लेकिन वीएआर में ऑफ साइड आने पर इस गोल को रद्द कर दिया गया था। हालांकि बावजूद इसके इक्वाडोर ने इस मैच में वालेंसिया के दमदार प्रदर्शन की बदौलत दबदबा बनाए रखा। कम लोगों को पता है कि वालेंसिया के लिए फुटबॉल का यह सफर आसान नहीं था। उन्हें अपनी जिंदगी में कई तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ा जिसमें एक बार उनकी बहन का अपहरण भी शामिल था।

खाने को नहीं होते थे पैसे
एनर वालेंसिया एस्मेराल्डास प्रांत से है जहां एफ्रो-इक्वाडोरियन वंश के लोग रहते हैं। गरीब परिवार से आने के कारण उनकी शुरूआत में कई कठिनाइयां आई थीं। छोटी उम्र में वह एमेलेक पहुंचा। उसे ग्राऊंड के आसपास ही रहना पड़ता था क्योंकि उनके पास कहीं ओर कमरा लेने के लिए पैसे नहीं होते थे। वालेंसियो ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि गरीबी के दिन में वह रोज इस बारे में सोचते थे कि आज कहां से खाना मिलेगा।

बहन को किया गया था अगवा
हालांकि वालेंसिया के साथ कुछ कंट्रोवर्सी भी जुड़ी हुई हैं। अक्टूबर 2016 में इक्वाडोर में अवैतनिक बाल सहायता के लिए उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। इसी तरह अगस्त 2020 में वालेंसिया की बहन एर्सी को एक सशस्त्र गिरोह ने सैन लोरेंजो में बंधक बना लिया गया था। एर्सी को छुड़वाने के लिए वालेंसिया को काफी संघर्ष करना पड़ा था। आखिर 10 दिन बाद एर्सी को छोड़ दिया गया।
इक्वाडोर के लिए वालेंसिया के गोल
साल 2012 : 0
साल 2013 : 1
साल 2014 : 10
साल 2015 : 2
साल 2016 : 6
साल 2017 : 2
साल 2018 : 6
साल 2019 : 4
साल 2020 : 0
साल 2021 : 3
साल 2022 : 3
मैच 75, गोल 37