स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले Royal Challengers Bengaluru में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण कर लिया है, जिसके बाद युवा उद्योगपति Aryaman Birla को टीम का नया चेयरमैन बनाया गया है। खास बात यह है कि आर्यमन सिर्फ बिजनेस जगत से ही नहीं, बल्कि क्रिकेट की दुनिया से भी जुड़े रहे हैं। कभी IPL ऑक्शन में खरीदे गए इस खिलाड़ी का अब टीम के शीर्ष पद तक पहुंचना अपने आप में एक दिलचस्प सफर है।
RCB का नया मालिकाना हक और बड़ा निवेश
RCB का अधिग्रहण एक बड़े कंसोर्टियम ने किया है जिसमें Aditya Birla Group के साथ अन्य वैश्विक निवेशक भी शामिल हैं। यह डील लगभग 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है जिसमें United Spirits Limited से 100% हिस्सेदारी खरीदी गई। इसमें पुरुष और महिला (WPL) दोनों टीम शामिल हैं। इस अधिग्रहण के साथ RCB एक नए युग में प्रवेश कर रही है।
कौन हैं आर्यमन बिड़ला?
Aryaman Birla, उद्योगपति Kumar Mangalam Birla के बेटे हैं और महज 28 साल की उम्र में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह एक पूर्व प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में Madhya Pradesh cricket team का प्रतिनिधित्व किया है। अब आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड में डायरेक्टर हैं। उनका क्रिकेट और कॉरपोरेट दोनों क्षेत्रों का अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए खास बनाता है।
क्रिकेट करियर: छोटे लेकिन यादगार पल
9 फर्स्ट-क्लास मैचों में 414 रन
Eden Gardens में बंगाल के खिलाफ शानदार शतक
4 लिस्ट-ए मैचों में भी हिस्सा लिया
उन्होंने Rajat Patidar और Venkatesh Iyer जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया।
IPL ऑक्शन और अधूरा सपना
IPL 2018 के मेगा ऑक्शन में Rajasthan Royals ने आर्यमन को 30 लाख रुपए में खरीदा था। हालांकि, उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 2020 सीजन से पहले रिलीज़ कर दिया गया। इस तरह उनका IPL खिलाड़ी बनने का सपना अधूरा रह गया।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए लिया ब्रेक
आर्यमन ने अपने करियर के अहम मोड़ पर क्रिकेट से दूरी बना ली थी। उन्होंने खुलासा किया कि वह “गंभीर एंग्जायटी” से जूझ रहे थे और इसलिए उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी, खुद को समझने और सुधारने पर ध्यान दिया, यह फैसला उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
अब बिजनेस में नई पहचान
क्रिकेट से दूर होने के बाद आर्यमन ने बिजनेस में कदम रखा और आज वह एक बड़े कॉरपोरेट लीडर के रूप में उभर रहे हैं। RCB के चेयरमैन बनने के बाद उन्होंने कहा, यह साझेदारी खेल, मीडिया और बिजनेस का बेहतरीन मिश्रण है, टीम के विकास को नई दिशा देने का लक्ष्य है।