Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड कप्तान जो रूट ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन करते हुए शतक बना दिया। रूट ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुलाई करते हुए अपने करियर का 19वां शतक लगाया। इस शतक के साथ ही रूट ने श्रीलंकाई धरती पर की रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने शतक लगाते ही दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

जो रूट ने श्रीलंकाई सरजमीं पर बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रूट का श्रीलंका में कप्तान के तौर पर यह तीसरा शतक है और वह इस रेस में सचिन से भी आगे निकल चुके हैं। श्रीलंक में बतौर कप्तान सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम था। जो रूट ने सचिन को ही नहीं बल्कि विराट, स्टीफन फ्लेमिंग को भी पीछे छोड़ दिया है।

श्रीलंका में बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी

जो रूट - 3
विराट कोहली - 2
सचिन तेंदुलकर - 2
स्टीफन फ्लेमिंग - 2

एक एशियाई देश में बतौर कप्तान द्वारा सबसे अधिक शतक

4: एलिस्टेर कुक भारत में 
4: क्लाइव लॉयड भारत में 
3: जो रूट श्रीलंका में
3: स्टीव स्मिथ भारत में

फैब 4 खिलाड़ियों में विदेशी धरती पर सबसे अधिक शतक
14: विराट कोहली
13: स्टीव स्मिथ
11: केन विलियमसन
08: जो रूट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस पारी के दौरान अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के 15 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। जो रूट का यह लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी शानदार पारी खेलते हुए 228 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के बदौलत ही इंग्लैंड की टीम श्रीलंका पर 7 विकेट से जीत दर्ज कर पान में कामयाब हो पाई।