Sports

खेल डैस्क : लंदन के केनिंग्टन ओवल में श्रीलंकाई टीम ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की जीत में पाथुम निसांका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्होंने पहली पारी में 61 तो दूसरी पारी में 127 रन बनाकर श्रीलंका को जीत दिला दी। निसांका ने उक्त मैच में एक यूनीक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह ऐसे 147 साल के क्रिकेट इतिहास में 9वें बल्लेबाज हो गए हैं जिन्होंने दोनों पारियों में 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 50 से ज्यादा रन बनाए। देखें रिकॉर्ड- 

 

ENG vs SL, Pathum Nissanka, Cricket History, Cricket news, sports, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पथुम निसांका, क्रिकेट इतिहास, क्रिकेट समाचार, खेल

 

टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से कम गेंदों पर 50 से ज्यादा स्कोर
मार्क ग्रेटबैच : न्यूजीलैंड बनाम जिमबाब्वे, 1992
नाथन एस्टल : न्यूजीलैंड बनाम विंडीज, 1996
तिलकरत्ने दिलशान : श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, 2009
क्रिस गेल : विंडीज बनाम न्यूजीलैंड, 2012
ज. ब्लैकवुड : विंडीज बनाम इंडिया, 2016
डेविड वॉर्नर : ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, 2017
जैक क्राऊले : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 2022
हैरी ब्रूक : इंगलैंड बनाम न्यूजीलैंड, 2023
पाथुम निसांका : श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, 2024

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के बाद पथुम निसांका ने कहा कि यह इंग्लैंड में खेलने का एक शानदार अवसर था। उस पारी का लुत्फ उठाया। सुबह यह थोड़ा कठिन था लेकिन मैंने सकारात्मक मानसिकता रखी और उसी के साथ चला गया। मैं बस अपना सामान्य खेल खेलना चाहता था।

 

ENG vs SL, Pathum Nissanka, Cricket History, Cricket news, sports, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पथुम निसांका, क्रिकेट इतिहास, क्रिकेट समाचार, खेल

 

इंग्लैंड में एशियाई टीमों द्वारा सर्वाधिक सफल रन चेज
219 - श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2024
180 - पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, हेडिंग्ले, 2010
173 - भारत बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 1971
148 - पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2010
138 - पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1992

 


ऐसा रहा मुकाबला
श्रीलंकाई टीम ने लंदन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया तीसरा टेस्ट मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में ओली पोप के शतक की बदौलत 325 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 263 रन ही बना पाई। इंग्लैंड दूसरी पारी में 156 रन ही बना पाई। इससे श्रीलंका को जीत के लिए दूसरी पारी में 219 रन का टारगेट मिला। श्रीलंका के लिए जीत दर्ज करने में सबसे बड़े शिल्पकार पाथुम निसंका रहे जिन्होंने दूसरी पारी में शतक लगाकर श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत दिला दी। पाथुम निसांका ने 124 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 127 रन बनाए। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका :
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो।
इंग्लैंड : डैनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हल, शोएब बशीर।