Sports

खेल डैस्क : सेंट लुसिया के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सुपर 8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल कर टी20 विश्व कप 2024 में अपना विजयी क्रम जारी रखा। आखिरी ओवर तक गए मुकाबले में आखिरकार अफ्रीकी गेंदबाज बाजी पलटने में सफल रहे। पूरे मैच के दौरान उलटफेर होते दिखे। दक्षिण अफ्रीका को डीकॉक ने 38 गेंदों पर 65 रन बनाकर तूफानी शुरूआत दी थी लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज स्कोर 163 तक ही ले जा पाए। जवाब में इंग्लैंड ने खेलते हुए 10 ओवर में 60 रन 4 विकेट गंवा लिए थे। मैच अफ्रीका की ओर जाता दिख रहा था लेकिन तभी हैरी ब्रूक और लिविंगस्टन ने तेजतर्रार पारी खेली। ऐसा लगा इंग्लैंड आसानी से जीत जाएगा लेकिन इनकी विकेट्स गिरते ही पुछल्ले बल्लेबाज दबाव में आ गए और आखिरी ओवर में 14 रन नहीं बना पाए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से जीत मिली।

 


दक्षिण अफ्रीका : 163-6 (20 ओवर)

- रीजा हेंडिरक्स के साथ डीकॉक ओपनिंग के लिए आए। दोनों ने टीम को तेज शुरूआत दी। खास तौर पर डीकॉक तो अलग ही रंग में दिखे। उन्होंने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 9.5 ओवर में 86 रन बनाने में सफल रहे। रीजा 25 गेंदों पर 19 रन बनाने में सफल रहे। डीकॉक 12वीं ओवर में आऊट हुए। उनके बल्ले से 38 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 65 रन निकले।

- दक्षिण अफ्रीका का बड़ा झटका हेनरिक क्लासेन के आऊट होने से लगा। अच्छी फार्म में चल रहे क्लासेन को जोस बटलर ने रन आऊट कर दिया। वह 13 गेंदों पर 8 ही रन बनापाए। 14वें ओवर में अफ्रीकी कप्तान ऐडन माक्ररम सिर्फ एक रन बनाकर इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर बोल्ड हो गए। यहां से दक्षिण अफ्रीका के रनों की गति धीमी हो गई। 

- पिच पर एक छोर संभाले खड़े डेविड मिलर ने विकेट के चारों तरफ शॉट लगाए। उन्होंने 28 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर बनाया और जोफ्रा आर्चर का शिकार हो गए। आर्चर ने इसके बाद मार्का येन्सन का विकेट भी निकाला। जोफ्रा ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए। आखिरी ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर स्कोर 163 तक पहुंचा दिया। केशव महाराज 5 रन पर नाबाद रहे।

 

यह भी पढ़ें:-  सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी कर रहे शादी? टेनिस आइकन के पिता ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

यह भी पढ़ें:-  पहली बार भारतीय टीम ने हासिल की ऐसी उपलब्धि, जानकर आप भी देंगे शाबाशी

 

यह भी पढ़ें:-  पैट कमिंस ने टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेकर बनाया रिकॉर्ड, 17 साल पहले ब्रेट ली ने किया था ऐसा

 

इंग्लैंड : 156/6 (20 ओवर)

- इंगलैंड को फिलिप सॉल्ट ने तेज शुरूआत देने की कोशिश की। सॉल्ट दूसरे ही ओवर में 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर रबाडा का शिकार हो गए। जॉनी बेयरस्टो (16) ने पहले कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन बाद में वह बटलर (17) के साथ स्पिन खेलने में संघर्ष करते दिखे। दोनों को दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

- 11वें ओवर में जब मोईन अली 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर आऊट हो गए तो इंग्लैंड के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं। लेकिन इके बाद हैरी ब्रूक ने एक छोर संभाला और ताबड़तोड़ हिट लगाए। हैरी को लियाम लिविंगस्टन का साथ मिला। दोनों ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज उन्हें रोकने में असफल होते दिखे।

ENG vs SA, South Africa vs England, Jofra Archer, Kagiso Rabada, T20 world cup 2024, इंग्लैंड बनाम एसए, दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, जोफ्रा आर्चर, कैगिसो रबाडा, टी20 विश्व कप 2024

 

- आखिर 18वें ओवर में रबाडा का जादू चला। उन्होंने लिविंगस्टन को अपना शिकार बनाया। इंग्लिश बल्लेबाज ने 17 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। यह रबाडा का पारी में दूसरा विकेट रहा। इंग्लैंड को हैरी ब्रूक से उम्मीद थीं लेकिन वह आखिरी ओवर में एनरिक का शिकार हो गए। उन्होंने 37 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 53 रन बनाए।

- प्रमुख बल्लेबाजों के आऊट हो जाने का इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों पर दबाव साफ देखने को मिला। एनरिक ने 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदें फेंकी। अंत में सैम कुरेन ने कुछ बड़े शॉट लगाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 

 

नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 7 रन से जीता

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन।
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), हैरी ब्रुक, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले।