Sports

खेल डैस्क : धर्मशाला के मैदान पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) मैच में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रूट ने 2023 वनडे विश्व कप में अपना 19वां मैच खेलते हुए ग्राहम गूच के 897 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भी अर्धशतक लगाया था। बहरहाल, बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने आठवां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने विश्व कप में गूच द्वारा 21 मैचों में बनाए गए 897 रनों को भी पीछे छोड़ दिया। रूट के नाम पर अब वनडे विश्व कप में अब 917 रन हो गए हैं।

 

इंग्लैंड के लिए विश्व कप में सर्वाधिक रन
917 - जो रूट
897 - ग्राहम गूच
718 - इयान बेल
656 - एलन लैम्ब
635 - ग्रीम हिक
गूच ने इंगलैंड के लिए आखिरी बार 1992 का विश्व कप खेला था। इसके बाद इयान बेल जैसे खिलाड़ी उनके पास पहुंच पाए लेकिन रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। अब 31 साल बाद रूट उनसे आगे निकल गए हैं। रूट की बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 82 रनों की पारी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया। उम्मीद है कि विश्व कप में वह जल्द ही अपने 1000 रन भी पूरे कर लेंगे।

 

इंगलैंड ने पहले खेलते हुए मलान और जॉनी बेयरस्टो की बदौलत तेज शुरूआत की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। बेयरस्टो ने 52 रन बनाए तो मलान ने 140 रनों का योगदान दिया। जो रूट ने 68 गेंदों पर 82 रन बनाए। लिविंगस्टोन 0 तो कप्तान जोस बटलर 20 ही रन बनाए। इंगलैंड ने 9 विकेट खोकर 364 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से शौरीफुल इस्लाम ने 75 रन देते हुए 3 विकेट लिए। मेहदी हसन ने 71 रन देकर 4 विकेट लिए। शाकिब और तस्कीन अहमद 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश ने पहले 15 ओवरों में ही चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश :
तंजीद हसन, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले।