Sports

नई दिल्ली : हाल ही में भारत की सबसे तेज धाविका दुती चंद ने अपने समलैंगिक रिश्तों के बारे में खुलकर बात की है और कहा कि वह अपने गांव की एक महिला के साथ रिश्ते में है। अब ये खुलासा करने के बाद दुती को जेल भेजने की धमकी मिली है और ये धमकी उन्ही की बड़ी बहन ने दी है। वहीं इस मामले में दुती के माता पिता ने कोई आपत्ति नहीं जताई है।

दुती ने कहा, ‘घर में मेरी बड़ी बहन का काफी दबदबा है। उसने मेरे बड़े भाई को घर से इसलिए बाहर कर दिया था क्योंकि वह उसकी पत्नी यानि मेरी भाभी को पसंद नहीं करती थी। अब उसने मुझे धमकी भी घर से निकालने की धमकी दी है। दुती ने कहा कि मैं भी वयस्क हूं जिसकी निजी स्वतंत्रता है। 

PunjabKesari

मेरी जोड़ीदार की नजर संपत्ति पर 

उन्होंने कहा, ‘मेरी बड़ी बहन को लगता है कि मेरी जोड़ीदार की नजर मेरी संपत्ति में है जिसके चलते उसने (बड़ी बहन) जेल भिजवा देने की धमकी भी दी है। दुती ने कहा कि अगर उनकी जोड़ीदार चाहे तो भविष्य में किसी के भी साथ विवाह करने के लिए स्वतंत्र है। दुती ने कहा, उन्हें इस साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाइ करने की उम्मीद है। इसी के साथ ही दुती का लक्ष्य अगले साल होने वाले ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने का भी है।

समलैंगिक रिश्ते के खुलासे का बड़ा कारण

धाविका दुती को डर था कि जो पिंकी प्रमाणिक के साथ हुआ वह उसके साथ भी हो सकता है और इसी कारण उसने इस रिश्ते का खुलासा किया है। पिंकी पर उनकी लिव इन जोड़ीदार ने बलात्कार का आरोप लगाया था। पिंकी 2006 एशियाई खेलों की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य थीं।