Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : तीन बार की चैंपियन Kolkata Knight Riders (KKR) को IPL 2026 शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज Akash Deep पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

चोट के कारण बाहर हुए आकाश दीप

रिपोर्ट के अनुसार आकाश दीप की निचली कमर (लोअर बैक) में स्ट्रेस रिएक्शन की समस्या है, जिससे उबरने में लगभग 6 से 12 सप्ताह का समय लगता है। माना जा रहा है कि उन्हें यह चोट रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दौरान लगी थी, जब वह बंगाल के लिए खेल रहे थे।

प्री-सीजन कैंप में भी नहीं हुए शामिल

आकाश दीप 18 मार्च से कोलकाता में शुरू हुए KKR के प्री-सीजन कैंप में शामिल नहीं हुए थे। इसके अलावा वह ईडन गार्डन्स में खेले गए इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में भी नजर नहीं आए थे, जिसके बाद उनके बाहर होने की खबर पक्की हो गई।

पहले से चोटिल हैं हर्षित राणा और पथिराना

KKR की तेज गेंदबाजी पहले से ही कमजोर स्थिति में है। भारतीय ऑलराउंडर Harshit Rana मेनिस्कस सर्जरी के कारण बाहर हैं, जबकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज Matheesha Pathirana कंधे की चोट के बाद अभी बोर्ड से फिटनेस क्लियरेंस का इंतजार कर रहे हैं।

अब इन गेंदबाजों पर रहेगी जिम्मेदारी

फिलहाल KKR के पास तेज गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजारबानी और कार्तिक त्यागी जैसे विकल्प हैं। वहीं कैमरून ग्रीन और रामदीप सिंह ऑलराउंडर के रूप में तेज गेंदबाजी विकल्प देंगे।

रिप्लेसमेंट के लिए ट्रायल शुरू

KKR अब तेज गेंदबाजों के रिप्लेसमेंट के लिए ईडन गार्डन्स में ट्रायल आयोजित कर रही है। इन ट्रायल्स में नवदीप सैनी, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, संदीप वारियर, केएम आसिफ और सुनील कुमार जैसे गेंदबाज हिस्सा ले रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला मैच

KKR IPL 2026 में अपना पहला मैच 29 मार्च को पांच बार की चैंपियन Mumbai Indians के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।