Sports

दुबई ,यूएई ( निकलेश जैन ) 22वे दुबई ओपन इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के चौंथे दिन भारत के 17 वर्षीय ग्रांड मास्टर प्रज्ञानंधा नें अपनी लगातार चौंथी जीत दर्ज की ,इसके साथ ही अब वह कजाकिस्तान के रिनात जुमबाएव के साथ 4 अंक बनाने वाले अकेले खिलाड़ी है और अगले राउंड में दोनों की टक्कर टूर्नामेंट महत्वपूर्ण बन गयी है । सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए प्रज्ञानंधा नें अर्मेनिया के अरम हकोबयन को सिसिलियन नजडोर्फ ओपनिंग में 48 चालों में पराजित किया इस जीत के साथ अब प्रज्ञानंधा की लाइव रेटिंग 2685 अंको पर पहुँच गयी है और यह साफ है की 2700 अंको को छूने वाले भारत के वह आठवे खिलाड़ी जल्द ही बनेंगे ।

देखे प्रज्ञानंधा की इस जीत का विडियो विश्लेषण 

वहीं पहली टेबल पर खेल रहे अर्जुन एरिगासी नें सर्बिया के इंडजीक अलेक्ज़ेंडर से अपनी बाजी ड्रॉ खेली । वहीं तीसरे टेबल पर भारत के वैभव सूरी को रिनात जुमबाएव से हार का सामना करना पड़ा । भारत के युवा फीडे मास्टर आयुष शर्मा नें लगातार दो राउंड में दो उलटफेर किए है और उन्होने पहले एमएस तेजकुमार और फिर अर्जुन कल्याण को हराकर सयुंक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया है । 9 राउंड के इस टूर्नामेंट में 4 राउंड के बाद प्रज्ञानंधा और रिनात 4 अंक तो भारत के अर्जुन एरिगासी, एसपी सेथुरमन आयुष शर्मा ,सर्बिया के इंडजीक ,रूस के अलेक्ज़ेंडर प्रेडके यूएसए के वल्दिमीर अकोपियन  3.5 अंक बनाकर खेल रहे है ।

Rank after Round 4

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  K rtg+/-
1 4   GM Praggnanandhaa R IND 2661 4 0 8 5 10 9,5
2 12   GM Jumabayev Rinat KAZ 2615 4 0 7,5 4,5 10 8,8
3 2   GM Erigaisi Arjun IND 2689 3,5 0 9 5,5 10 3,1
4 1   GM Predke Alexandr FID 2692 3,5 0 8,5 5,5 10 1,6
5 11   GM Akopian Vladimir USA 2616 3,5 0 8 4,5 10 4,5
6 8   GM Sethuraman S.P. IND 2625 3,5 0 7,5 4,5 10 3,1
7 20   GM Muradli Mahammad AZE 2552 3,5 0 7,5 4 10 6
8 14   GM Indjic Aleksandar SRB 2613 3,5 0 7,5 4 10 5,6
9 106   FM Ayush Sharma IND 2158 3,5 0 6,5 4 20 41
10 15   GM Hakobyan Aram ARM 2612 3 0 9,5 5,5 10 0,0
11 25   GM Grover Sahaj IND 2505 3 0 9,5 5,5 10 2,4
12 39   IM Srihari L R IND 2436 3 0 9 5,5 10 9
13 9   GM Ter-Sahakyan Samvel ARM 2625 3 0 8,5 5,5 10 -4,2
14 68   IM Viani Antonio Dcunha IND 2327 3 0 8,5 5,5 10 14,6
15 10   GM Sadhwani Raunak IND 2622 3 0 8,5 5,5 10 -2,2
16 41   FM Samant Aditya S IND 2430 3 0 8,5 5,5 10 5,3
  50   FM Poormosavi Seyed Kian IRI 2404 3 0 8,5 5,5 10 14,5
18 7   GM Gupta Abhijeet IND 2631 3 0 8,5 5,5 10 -2,6
19 28   IM Vignesh N R IND 2467 3 0 8,5 5 10 9,3
20 13   GM Aravindh Chithambaram Vr. IND 2614 3 0 8 5 10 -3,3