Sports

नई दिल्लीः आईपीएल के 11वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स टीम का सफर टूर्नामेंट में अब तक काफी शानदार रहा है। इस सीजन में धोनी का बल्ला खूब बोला रहा है। उनके तूफानी छक्के फैंस को बाहद पसंद आ रहे हैं। अब धोनी खुद इस बात का खुलासा किया कि वह मैदान पर इतने लंबे-लंबे छक्के कैसे लगा लेते हैं।

धोनी ने दिया मजेदार जवाब
बीते दिन पहले धोनी के साथ सीएसके के कई खिलाड़ी गल्फ ऑयल इंडिया के एक प्रोमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान शो में आए लोगों ने धोनी से कुछ सवाल जवाब पूछे। एक शख्स ने धोनी से पूछा कि सर आप इतने लंबे-लंबे छक्के कैसे लगा लेते हैं। तो धोनी ने इसका बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। धोनी ने कहा, ''आंख बंद करो, बल्ला ऊपर करो, भगवान का नाम लो और मार दो।'' माही के इस जवाब से सभी दर्शक खूब हंसे। 
 


इसी इवेंट में धोनी अपने पहले पहले क्रश के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि, जब वह 12वीं में पढ़ते थे तो स्वाति नाम की एक लड़की पर उनका क्रश था। यह 1999 की बात है। धोनी पर जो फिल्म बनाई गई है उसमें बताया गया कि धोनी का पहला प्यार प्रियंका थी। दोनों की मुलाकात प्लेन में हुई थी। धोनी आैर प्रियंका के बीच काफी समय तक अफेयर चला आैर दोनों ने शादी करने की भी प्लानिंग कर ली थी। लेकिन जब धोनी विदेशी दाैरे पर गए थे तो उन्हें खबर मिली की प्रियंका की सड़क हादसे में माैत हो गई। यह खबर सुनने के बाद धोनी काफी टूट गए थे।