Sports

खेल डैस्क : मुंबई के लिए रोमारियो शेफर्ड ने वानखेड़े स्टेडियम पर दिल्ली पर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शेफर्ड ने आखिरी ओवर में 32 रन बनाए जिससे मुंबई मजबूत स्कोर तक पहुंच गई। दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 205 रन बनाए लेकिन शेफर्ड के बनाए गए रन यहां दिल्ली को चुभ गए। शेफर्ड ने अपनी 39 पारी के दौरान तीन चौके और 4 छक्के लगाए थे। उनसे मैच के बाद जब बड़ी हिट लगाने का राज पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया। शेफर्ड ने बड़ी हिट लगाने के लिए शक्ति कहां से आती है, सवाल पर कहा कि आज कल मैं बहुत सारा खाना खा रहा हूं, इसमें से कुछ भारतीय भी है (मुस्कुराते हुए)।

 


अपनी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए रोमारियो शेफर्ड ने बाद में कहा कि मेरी कड़ी मेहनत सफल हुई। मैंने नेट्स पर काफी मेहनत की है। मुझे लगता है कि आपको (अंत में बल्लेबाजी करते समय) दिमाग साफ रखना होगा। उन्होंने (टिम डेविड) कहा-  नहीं, तुम वहीं रहो (स्ट्राइक) और तुम हिट करो। मैं उस गेंद का फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में था। मैंने इसे 50-50 रखने की कोशिश की क्योंकि मैं एक तरफ झुकना नहीं चाहता था। इसलिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर 50-50 फोक्स किया। 


मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी रोमारियो की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उसने हमें गेम जिताया। अंतर रोमारियो बनाम दिल्ली कैपिटल्स का था। मैं उसे पसंद करता हूं। उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है, वह भागता नहीं है।


एक आईपीएल पारी में सर्वोच्च स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 10 गेंदें)
390.00 - रोमारियो शेफर्ड बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024*
373.33 - पैट कमिंस बनाम मुंबई इंडियंस, 2022
372.72 - एबी डिविलियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, 2015
369.23 - आंद्रे रसेल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2019
350.00 - क्रिस गेल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2015


मुकाबले की बात करें तो रोमारियो शेफर्ड की 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 205 रन ही बना पाई। मुंबई की 3 हार के बाद यह पहली जीत है जबकि दिल्ली की पांच मैच में चौथी हार।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद