Sports

रांचीः क्रिकेट से दूर महेंद्र सिंह धोनी अभी अपने परिवार के साथ समय बीताने में व्यस्त हैं। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह अपनी बेटी से डांस सीखते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों ने खूब पसंद किया आैर इसे 17 घंटे भीतर 26 हजार से ज्यादा बार देखा गया। 

वीडियो में मैनचेस्टर यूनाइटेड की जर्सी पहने धोनी बेटी जीवा के डांसिंग स्टेप्स को कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही एक अंग्रेजी गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। जीवा इस गाने पर ऐसा कमाल का डांस कर रही हैं कि धोनी उन्हें एकटक देखते ही रह जाते हैं। जीवा ने धोनी को भी अपनी तरह डांस करने के लिए कहा और धोनी ने ऐसा करने का प्रयास भी किया, लेकिन वह जीवा जितनी बेहतर डांस करने में कामयाब नहीं हुए।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Even better when we are dancing @zivasinghdhoni006

को M S Dhoni (@mahi7781) द्वारा साझा की गई पोस्ट

इससे पहले धोनी ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था, जिसमें वह जीवा के साथ भोजपुरी और तमिल में बात करते नजर आए थे। पुराने वीडियो में बेटी जीवा एमएस धोनी से भोजपुरी में पूछती है- कईसन बा, तो पापा एमएस धोनी बोलते हैं ठीक बा. इस वीडियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।