Sports

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेक फ्रेजर (Jack Fraser Mcgurk) अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर की कमी पूरी करते नजर आए हैं। जेक फ्रेजर ने सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपनी टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में तेजतर्रार शुरूआत दिलाई। फ्रेजर ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जोकि सीजन में उनका चौथा अर्धशतक है। उन्होंने 20 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए जिससे उनकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 221 रन तक पहुंच गई। फ्रेजर की इसीके साथ सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में एंट्री भी हो गई। देखें आंकड़े- 


सीजन में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज
32 : सुनील नरेन, कोलकाता
31 : हेनरिक क्लासेन, हैदराबाद
29 : अभिषेक शर्मा, हैदराबाद
26 : शिवम दुबे, चेन्नई
29 : जेक फ्रेजर, दिल्ली

 

 

पावरप्ले के बॉस बने जेक फ्रेजर-मैकगर्क
आईपीएल के इस सीजन में जेक फ्रेजर-मैकगर्क पावरप्ले के नए बॉस बनते जा रहे हैं। उन्होंने पावरप्ले में महज 96 गेंदें खेलकर 255 की स्ट्राइक रेट के साथ 245 रन बनाए हैं। जिसमें 29 चौके और 19 छक्के भी शामिल हैं। उनकी तूफानी पारी के कारण दिल्ली ने तीसरी बार पावरप्ले में 78 से ज्यादा रन बनाए। राजस्थान के खिलाफ दिल्ली का यह पावरप्ले में सबसे बढ़िया स्कोर भी रहा। दिल्ली ने इसी सीजन में मुंबई के खिलाफ भी पावरप्ले में 92 रन बनाए थे। तब भी फ्रेजर का बल्ला चला था। 


दिल्ली के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्द्धशतक (गेंदों द्वारा)
15 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम हैदराबाद, दिल्ली, 2024
15 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम मुंबई, दिल्ली, 2024
17 - क्रिस मॉरिस बनाम जीएल, दिल्ली, 2016
18 - ऋषभ पंत बनाम मुंबई, मुंबई, 2019
18 - पृथ्वी शॉ बनाम कोलकाता, अहमदाबाद, 2021
19 - ट्रिस्टन स्टब्स बनाम मुंबई, मुंबई, 2024
19 - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम राजस्थान, दिल्ली, 2024
यानी जेक फ्रेजर ने 19 से कम गेंदों पर 3 बार अर्धशतक लगा दिया है। ऐसा केएल राहुल, जायसवाल, किरोन पोलार्ड, सुनील नरेन और निकोल्स पूरण 2 बार ही कर पाए हैं।

 

मैच की बात करें तो दिल्ली की ओर से ओपनिंग पर आए जेक फ्रेजर ने 20 गेंदों पर 50 तो अभिषेक पोरेल ने 36 गेंदों पर 65 रन बनाकर टीम का अच्छी शुरूआत दी। लेकिन शाई होप, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। तभी मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंदों पर 41 रन बनाकर टीम स्कोर 221 तक पहुंचाने में मदद की।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली :
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।