Sports

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटलस की मुंबई इंडियंस पर जीत में अहम कड़ी जेक फ्रेजर की तूफानी पारी रही। फ्रेजर ने महज 27 गेंदों पर 84 रन बनाए थे जिससे दिल्ली 257 रन तक पहुंचने में सफल रही। जवाब में मुंबई 247 रन बना पाई। दिल्ली को 10 रन से जीत मिली। पूरे मैच के दौरान जेक की बल्लेबाजी की खूब तारीफ हुई। उन्होंने बुमराह को भी निशाने पर लिया। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बाद जेक ने कहा कि मैं काफी नर्वस था। मैंने पूरे दिन उनकी (बुमराह की) फुटेज देखी थी। लेकिन खेल में सब कुछ खिड़की से बाहर चला गया। आपको वहां जाकर देखना होता है कि गेंद कहां है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिलाफ खुद को परखना अच्छा है।


प्लेयर ऑफ द मैच बने जेक फ़्रेजर-मैकगर्क ने कहा कि तुम्हें उतार-चढ़ाव की लहरों पर सवार होना होगा। ये पारियां मेरे आत्मविश्वास और मेरी टीम के लिए अच्छी हैं। बाहर से आपको प्रतियोगिता के स्तर का पता नहीं चलता, यह अन्य लीगों की तुलना में इतना ऊंचा स्तर है और इसका हिस्सा बनना आश्चर्यजनक है। वहीं, तेजतर्रार पारी खेलने पर उन्होंने कहा कि यह मेरी भूमिका है, वहां जाकर जितना हो सके उतना स्कोर करूं और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाऊं। अगर मुझे एक और दो रन मिलते हैं तो यह शायद ओवर की आखिरी गेंद होगी या फिर मैंने इसे गलत तरीके से मारा होगा।

 

यह भी पढ़ें:- DC vs MI : जेक फ्रेजर ने सीजन में दूसरी बार ठोकी 15 गेंदों पर फिफ्टी, बनाया यह रिकॉर्ड 

 

यह भी पढ़ें:- DC vs MI : दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया IPL इतिहास का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर

 


दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज 50 रन 
टी20 क्रिकेट में 2 बार 15 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले आंद्रे रसेल और सुनील नरेन के नाम पर था। जेक फ्रेजर अब इनकी बराबरी पर आ गए हैं। आंकड़े-
15 जेक फ्रेजर मैकगर्क बनाम हैदराबाद, दिल्ली 2024
15 जेक फ्रेजर मैकगर्क बनाम मुंबई, दिल्ली 2024
17 क्रिस मॉरिस बनाम गुजरात लायंस, दिल्ली 2016
18 ऋषभ पंत बनाम मुंबई, वानखेड़े 2019
18 पृथ्वी शॉ बनाम कोलकाता, अहमदाबाद 2021


दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम बोर्ड पर 250 रन बनाकर काफी खुश थे लेकिन प्रभाव कम होने से यह हर दिन मुश्किल होता जा रहा है। पंत ने जेक फ्रेजर की बल्लेबाजी पर कहा कि वह पहले दिन से ही अद्भुत रहा है और आप एक युवा खिलाड़ी से यही चाहते हैं, वह हर खेल के साथ बेहतर होता जा रहा है। वहीं, प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावनाएं पर पंत ने कहा कि हम फिलहाल एक गेम पर ही ध्यान दे रहे हैं।

 

DC vs MI, IPL 2024, IPL news, Jasprit Bumrah, Jake Fraser McGurk, Delhi capitals, डीसी बनाम एमआई, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, जसप्रीत बुमराह, जेक फ्रेजर मैकगर्क, दिल्ली कैपिटल्स


मुकाबले की बात करें तो दिल्ली और मुंबई के मैच की शुरुआत मैकगर्क ने 27 गेंदों पर 84 रन बनाकर की थी। उनके अलावा अभिषेक पोरेल ने 3 चौके और 1 छक्के के साथ 27 गेंदों पर 36 रन, शाइ होप ने 17 गेंदों पर 5 छक्कों के साथ 41, पंत ने 19 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौके के साथ 29, ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों पर 2 छक्के और 6 चौकों के साथ 48 तो अक्षर ने 6 गेंदों पर 1 छक्के के साथ 11 रन बनाकर टीम को 257 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा के 63, हार्दिक पांड्या के 46, टिम डेविड के 37 रनों की बदौलत 247 रन बनाए लेकिन वह टीम को 10 रन की हार से बचा नहीं पाए।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
दिल्ली कैपिटल्स :
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा।