Sports

खेल डैस्क : पाकिस्तन क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का पहला ही मुकाबला 60 रन से गंवा दिया है। कराची के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम गेंदबाजी के बाद टॉप बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते हार गई। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी दी थी। न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने 107 तो टॉम लैथम ने 118 रन बनाकर स्कोर 320 तक पहुंचाया। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम 260 रन ही बना पाई। टीम के मुख्य प्लेयर सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां फेल हो गए। बाबर और खुशदिल ने अर्धशतक लगाया लेकिन यह काफी नहीं था। अब पाकिस्तान का आगामी मुकाबला दुबई के मैदान पर भारत से होगा। यह मुकाबला 23 फरवरी दिन रविवार को होना है। पाकिस्तान की हार ने निश्चित तौर पर इस मुकाबले के रोमांच को कम कर दिया है।


 

न्यूजीलैेंड : 320/5 (50 ओवर)

ओपनिंग पर विल यंग के साथ डेवोन कॉनवे आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। कॉनवे 10 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद केन विलियमसन भी 1 रन बनाकर चलते बने। विल यंग का डेरिल मिचेल ने साथ दिया लेकिन 17वें ओवर में हारिस रऊफ ने स्ट्राइक की और उन्हें 10 रन पर पवेलियन लौटा दिया। तभी विल यंग ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह काफी विश्वास के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके चलते वह 108 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा करने में सफल रहे। इस दौरान टॉम लैथम ने भी अर्धशतक जड़ा। यंग 107 रन बनाकर 38वें ओवर में आऊट हुए। इसके बाद लैथम ने एक छोर संभाला और ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर स्कोर 250 पार पहुंचाया। आखिर लैथम ने भी 95 गेंदों पर शतक जड़ दिया। लैथम ने जैसे ही शतक लगाया ग्लेन फिलिप्स सक्रिय हो गए। उन्होंने विकेट के चारों ओर शॉट लगाए। आखिर में टॉम लैथम ने 118 तो ग्लेन फिलिप्स ने 61 रन बनाकर टीम का स्कोर 320 तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ सबसे महंगे गेंदबाज रहे। 

 

 

यह भी पढ़ें:- PAK vs NZ : ग्लेन फिलिप्स की यह कैच नहीं देखी तो क्या देखा

 

 

यह भी पढ़ें:-  CT 2025 उद्घाटन समारोह : पाकिस्तान के एयर शो से डर गए न्यूजीलैंड के ओपनर्स !

 

 

यह भी पढ़ें:-  PAK vs NZ : मैच की दूसरी ही गेंद पर पाकिस्तान का 'शतकवीर' फखर जमां जख्मी

 

 

पाकिस्तान : 260 (47.2 ओवर)

पाकिस्तान के लिए सऊद शकील के साथ बाबर आजम ओपनिंग पर आए। सऊद महज 19 गेंदों पर 6 रन बनाकर आऊट हो गए। वहीं, कप्तान मोहम्मद रिजवान 14 गेंदों पर 2 रन बनाकर आऊट हो गए। दोनों के विकेट विलियम ओ'रूर्के ने लिए। इसके बाद फखर जमां और बाबर आजम ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। ओपनिंग की बजाय चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए फखर 41 गेंदों पर मात्र 24 रन बनाकर आऊट हो गए। इससे न्यूजीलैंड का स्कोर 21 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 69 हो गया। सलमान आगा ने आकर तेजी से शॉट लगाए। वह 31वें ओवर में ब्रेसवेल के हाथों लपके गए। उन्होंने 28 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। वहीं, तैय्यर ताहिर ने मात्र 1 रन ही बनाया। इस दौरान बाबर आजम अर्धशतक लगाने में सफल रहे। उन्हें 34वें अेवर में मिशेल सेंटनर ने शिकार बनाया। बाबर ने 90 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। खुशदिल ने तेजतर्रार अर्धशतक लगाया लेकिन शाहीन अफरीदी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। खुशदिल को 69 रन पर ओ'रूर्के ने आऊट कर पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म कर दी। अंत में आकर नसीम शाह ने 13 तो हारिस रऊफ ने 19 रन बनाकर लेकिन यह काफी नहीं थे।



 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान : फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (सी), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के