Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाईट राईडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी ने अर्धशतक जड़ टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। जब धोनी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए तब चेन्नई के 61 रन पर  5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद धोनी ने कप्तान जडेजा के साथ साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने पहली 25 गेंदों पर मात्र 15 रन बनाए पर उसकी अगली 15 गेंदों पर चिर परिचित अंदाज में 35 रन ठोक डाले। धोनी का यह अर्धशतक 23 पारियों के बाद आया है। अर्धशतक लगाने का साथ ही धोनी आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा है। 

धोनी अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। धोनी आईपीएल के आखिरी ओवर में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं सर्वाधिक बार नॉटआउट रहने के मामले में वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं। देखें धोनी के रिकॉर्ड - 

आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के

50 - धोनी
30 - पोलार्ड
23 - जडेजा
23 - हार्दिक
23 - रोहित

आईपीएल में सर्वाधिक नाबाद 50+ स्कोर

23 - एबी डेविलियर्स
20 - एमएस धोनी*
19 - शिखर धवन
18 - सुरेश रैना

आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 

एडम गिलक्रिस्ट - 41 साल और 181 दिन 
क्रिस गेल - 41 साल 39 दिन 
एमएस धोनी - 40 साल और 262 दिन 

आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी

एमएस धोनी - 40 साल 262 दिन
राहुल द्रविड़ था - 40 साल 116 दिन