Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने हाल ही में टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब के लिए अपनी टीम का नेतृत्व किया। हालांकि उस समय धोनी घुटने की चोट से भी जूझ रहे थे जिनका हाल ही में घुटने का ऑप्रेशन हुआ है। अब सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने धोनी के हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया है। 

कासी विश्वनाथन ने कहा, 'दरअसल उन्होंने फाइनल खत्म होने के तुरंत बाद हमें बताया, वह मुंबई जाएंगे, सर्जरी कराएंगे और पुनर्वास के लिए रांची वापस जाएंगे। मुंबई में रुतुराज की शादी के बाद (4 जून को) मैं उनसे मिलने गया था। यह एक था शिष्टाचार भेंट थी। वह काफी सहज हैं। उन्होंने कहा कि वह तीन सप्ताह तक आराम करेंगे और फिर अपना पुनर्वास शुरू करेंगे। और जैसा कि उन्होंने कहा वह जनवरी-फरवरी तक नहीं खेलेंगे। हमें उन्हें यह सब याद दिलाने की जरूरत नहीं है।' 

इसके अलावा विश्वनाथन ने इस तथ्य पर भी विचार किया कि कोई भी धोनी से बहुत अधिक सवाल नहीं पूछ रहा है, क्योंकि 41 वर्षीय खिलाड़ी जानता है कि खेल में वापस आने के लिए उसे क्या करना होगा। सीएसके के सीईओ ने कहा, 'वह जानता है कि क्या करना है, कैसे करना है और इसलिए हम उससे यह नहीं पूछेंगे कि 'तुम क्या-कैसे करने जा रहे हो आदि।' वह हमें खुद ही सूचित करेगा। वह जो भी कर रहा है, वह सबसे पहले हमें बताएगा और केवल एन श्रीनिवासन को सूचित करेगा, किसी और को नहीं। तथ्यात्मक रूप से, वह उनके साथ सीधे रहेंगे। उनसे हमें जानकारी मिलेगी कि वह यही कर रहे हैं। 2008 से ऐसा ही हो रहा है। इसी तरह यह जारी रहेगा।'