Sports

ओलबिया, इटली ( निकलेश जैन ) सर्दिनिया विश्व शतरंज फेस्टिवल अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ आगे बढ़ रहा है । 9 राउंड के इस टूर्नामेंट में अब तक पाँच राउंड सम्पन्न हो गए है । पाँच राउंड के बाद लगातार पाँच जीत के साथ इज़राइल के ग्रांडमास्टर यैर पारखोव फिलहाल एकल बढ़त पर चल रहे है जबकि उनके ठीक पीछे स्पेन के मकसीम चिगेव,एलन पीचोट और मेजबान इटली के लूका मोरोनी चल रहे है । पांचवें राउंड में  यैर पारखोव नें टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए स्लोवेनिया के टॉप सीड व्लादिमीर फेडोसीव को पराजित किया , सफ़ेद मोहरो से खेल रहे फेडोसीव एक समय अच्छी स्थिति में थे पर खेल के अंतिम पड़ाव में सी फाइल पर नियंत्रण खो देना उन्हे भारी पड़ा , दूसरे बोर्ड पर स्पेन के एलन पीचोट नें इटली के लोडिकी लोरेंज़ो को पराजित करते हुए अपनी चौंथी जीत दर्ज की , तीसरे बोर्ड पर टर्की के यगीज खान और बेल्जियम के डेनियल दारधा नें आपस में ड्रॉ खेला । चौनथे बोर्ड पर स्पेन के मकसीम चिगेव नें एक शानदार एंडगेम में मेजबान इटली के सोनिस फ़्रांसीसिकों को पराजित करते हुए सयुंक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया । भारतीय खिलाड़ियो में भरत सुब्रमण्यम नें टर्की के एडीज़ गुरेल से ड्रॉ खेला ,वन्तिका अग्रवाल नें इटली के सीना वीटोरिओ को पराजित किया ।

ank after Round 5

Rk. SNo     Name Typ sex FED RtgI Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 20   GM Parkhov Yair     ISR 2513 5 13 12 13,00 2445
2 9   GM Chigaev Maksim     ESP 2621 4,5 16 13,5 14,25 2416
3 5   GM Pichot Alan     ESP 2644 4,5 15,5 13,5 13,50 2452
4 12   GM Moroni Luca Jr     ITA 2580 4,5 15 13 13,50 2313
5 18   GM Bharath Subramaniyam H U18   IND 2544 4 16,5 14,5 12,25 2443
6 25   GM Velten Paul     FRA 2481 4 16,5 14 12,50 2488
7 24   IM Zhalmakhanov Ramazan     KAZ 2490 4 16 13 12,50 2447
8 13   GM Gurel Ediz U18   TUR 2578 4 15,5 13,5 12,00 2394
9 10   GM Moussard Jules     FRA 2610 4 15,5 13,5 11,75 2419
10 8   GM Dardha Daniel     BEL 2630 4 15,5 13,5 11,50 2428
11 19   IM Erdogmus Yagiz Kaan U18   TUR 2540 4 15 13 11,50 2377
12 3   GM Shevchenko Kirill     ROU 2675 4 14,5 12,5 11,50 2336
13 16   GM Sivuk Vitaly     SWE 2551 4 14,5 12 11,00 2343
14 23   IM Sokolovsky Yahli U18   ISR 2490 4 14 11,5 11,25 2321
15 7   GM Murzin Volodar U18   FID 2632 4 13,5 11,5 10,25 2365
16 46   IM Aizenberg Benny U18   ISR 2409 4 13 11 10,00 2339
17 4   GM Van Foreest Jorden     NED 2668 4 12 10,5 9,50 2246
18 1   GM Fedoseev Vladimir     SLO 2690 3,5 17,5 15 10,75 2424
19 50   IM Vantika Agrawal   w IND 2398 3,5 17 14,5 10,75 2396
20 14   GM Lodici Lorenzo     ITA 2565 3,5 16,5 14 10,50 2403