Sports

जालन्धर (जसमीत सिंह) : फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे क्रिस्टियानो रोनाल्डो 36 साल के हो गए हैं। रोनाल्डो ने अपना जन्मदिन बच्चों और मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ मनाया। जवानी से अब तक रोनाल्डो लड़कियों में काफी फेमस रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सुपरमॉडल से लेकर राजसी घराने की लड़कियां को डेट किया। बताया जाता है कि 2002 से लेकर 2018 तक रोनाल्डो की गर्लफ्रैंड्स की संख्या किसी टीम के फुटबॉल खिलाडिय़ों से भी ज्यादा थी। रूसी सुंदरी व सुपरमॉडल एरिना श्याक के साथ ही सिर्फ उन्होंने 5 साल बिताए जबकि बाकी सुंदरियों के साथ तो उनका रिलेशन ज्यादा से ज्यादा छह महीने तक ही चला। रोनाल्डो अब मॉडल व फिटनेस ट्रेनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज को डेट कर रहे हैं। आइए जानें- रोनाल्डो की गर्लफ्रैंड्स के बारे में...
करीना फैरो : फुटबॉल जगत में छा जाने से पहले रोनाल्डो पुर्तगाल की एक मॉडल करीना फैरो को डेट कर रहे थे। रोनाल्डो इस मॉडल के साथ 2002 में कई जनतक जगहों व बीच पर आराम फरमाते देखे गए थे। 
cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list
जॉर्डन जार्डेल : ब्राजील मूल की इस मॉडल के साथ रोनाल्उो 2003 में देखे गए थे। रोनाल्डो तब लिस्बोन टीम की ओर से खेलते थे। जबकि जॉर्डन  लिस्बोन टीम की फैंस होने के चलते रोनाल्डो को पसंद करने लगी थी।

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

मेरचे रोमेरो : पुर्तगाल की मॉडल मेरचे रोमरो के साथ रोनाल्डो 2005 से लेकर सितंबर 2006 तक देखे गए। रोमरो टीवी शो प्रेजेंटेनर थी। वह कुछ मूवी में भी काम कर चुकी है। डेटिंग के वक्त रोमरो रोनाल्डो से 9 साल बढ़ी थी।

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

सोराया चेस : पुर्तगाल की ही मॉडल सोराया चेस रोनाल्डो का रोमरो के बाद अगला प्यार बनी। सोराया अच्छी अभिनेत्री भी है। कॉल गर्ल मूवी में उनका रोल काफी पसंद किया गया था।

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

मिया उदाकेन : मार्च 2006 में रोनाल्डो पुर्तगाल की ही मॉडल मिया उदाकेन के साथ देखे गए। बताया जाता है कि वह रोनाल्डो की फैमिली फ्रैंड्स में से एक थी। वह तब 18 साल की थी जबकि उनकी रोनाल्डो के साथ नजदीकियों की खबर उड़ी थी।

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

जेम्मा स्तोरेय : जेम्मा के साथ रोनाल्डो की नजदीकियां बेहद विवादित रही थी। बताया जाता है कि जेम्मा फिल्म अभिनेत्री होने के साथ एस्कोर्ट की भूमिका भी निभाती थी। 

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

टाइयस कनिंघम : दरअसल जेमा के साथ एक पूल साइड पार्टी के कारण रोनाल्डो विवाद में आए थे। इसी पार्टी में टाइयस कनिंघम अपनी दो अन्य दोस्तों के साथ मौजूद थी। टाइयस ने आरोप लगाया था कि रोनाल्डो ने जिस तरह का उनसे बर्ताव किया, वह गलत था।

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

जेमा एटकिंसन : ब्रिटिश सुपरमॉडल जेमा के साथ रोनाल्डो जनवरी 2007 में देखे गए थे। उनका रिलेशनशिप बहुत छोटा था। दोनों ही एक-दूसरे के साथ रिश्ते को नकारते नजर आते थे।

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

बिपाशा बसु : 2007 में बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का रोनाल्डो के साथ लिपलॉक भी चर्चा का विषय बना हुआ था। बिपाशा उन दिनों जॉन अब्राहम को डेट कर रही थी। ऐसे में रोनाल्डो से उसकी ऐसी नजदीकियों पर कई सवाल खड़े हुए थे। हालांकि बिपाशा ने रोनाल्डो को सिर्फ अच्छे दोस्त की संज्ञा दी थी।

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

नेरेडा गैलार्डो : स्पेन मूल की मॉडल नेरेडा 2008 के अंत में रोनाल्डो के साथ देखी गई थी। दोनों को एकसाथ छुट्टियां मनाते देखा गया था। 

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

पैरिस हिल्टन : 2009 में जब रोनाल्डो ने रिकॉर्ड डील पर रियाल मैड्रिड को ज्वाइंन किया था तब वह अमरीकी सैलिब्रिटी पेरिस हिल्टन के साथ देखे जाने लगे। दोनों में दरार एक और फुटबॉलर डॉग रेनहार्डट के कारण पड़ी थी।

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

किम कार्दशियां : 2010 में रोनाल्डो की मशहूर टीवी एक्ट्रैस, मॉडल, प्लेब्वॉय बन्नी किम कार्दशियां के साथ नजदीकियां की खबर भी सामने आई थी। 

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

इरीना शायक : रूसी सुपरमॉडल इरीना शायक के साथ रोनाल्डो ने 2010 से लेक र 2015 तक का समय बिताया। चर्चाएं थी कि दोनों शादी कर सकते हैं। लेकिन अचानक उन्होंने अलग होने का फैसला कर दिया। बताया जाता है कि इरीना ने रोनाल्डो को चीट करते हुए पकड़ लिया था।

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

लूसिया विल्लोन : इरीना के बाद रोनाल्डो की जिंदगी में लूसिया विल्लोन आईं। स्पेनिश टीवी रिपोर्टर कई जनतक स्थलों पर रोनाल्डो के साथ देखी गई थीं। 

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list

जॉर्जिना रोड्रिगज : लूसिया के बाद रोनाल्डो अभी जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ रह रहे हैं। जॉर्जिना से वह नवंबर 2016 से रिलेशनशिप में हैं। दोनों सगाई भी कर चुके हैं।

cristiano-ronaldo-all-girlfriends-list
इसके साथ भी रोनाल्डो के अफेयर के चर्चे रहे
चिली की मॉडल डेनिएला शावेज
पुर्तगाली मॉडल मेलानी मार्टिंस
मोरक्को की मॉडल अमल सेबर
अमेरिकी मॉडल एलेसिया रीबेनकोवा
कोलम्बियाई मॉडल नताली रिनकोन
इतालवी मॉडल एलेसिया टेडेची
डेनिश मॉडल मेजा डार्विंग
बल्गेरियाई मॉडल निकोलेटा लोज़ानोवा
पुर्तगाली अभिनेत्री रीता परेरा
ब्राजीलियाई मॉडल एंड्रेस उराच
पुर्तगाली गायिका लुसियाना अब्रू
अमेरिकी मॉडल डैनिएला ग्रेस कोलम्बिया