Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: स्टार क्रिकेटर्स और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच रोमांस की खबरें अखबार और मैगजीन के पन्नों की सुर्खियां रहीं हैं। कुछ लव स्टोरिज पन्नों में ही सिमट गईं तो कुछ शादी के सात फेरों तक जा पहुंची। क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका दिल बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए प्यार में धड़का। कुछ खिलाडिय़ों को अपना प्यार मिला हालांकि कुछ की राहें हमेशा हमेशा के लिए जुदा हो गईं। 

महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका
माही और प्रियंका की लव स्टोरी सबसे ज्यादा ट्रैजिक है। करियर की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी ने प्रियंका नाम की एक लड़की को अपना दिल दे दिया था। इस बात का खुलासा उनकी बायोपिक ‘माही- द अनटोल्ड स्टोरी’ में हुआ। बताया जाता है कि एक कार एक्सीडेंट में प्रियंका की मौत हो गई जिसके बाद माही काफी टूट चुके थे। प्रियंका की मौत के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी खत्म हो गई। हालांकि प्रियंका बाॅलीवुड से नहीं जुड़ीं थी। वह घरेलू घर की लड़की थी। बाद में उनकी ज़िंदगी में साक्षी आईं और साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली। 
PunjabKesari
रीना और मोसिन
बॉलीवुड की जरूरत गर्ल रीना रॉय और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोसिन खान के बीच रोमांस खूब जोर चला। रीना के प्यार में तो मोसिन ने क्रिकेट और पाकिस्तान दोनों को छोड़ दिया था। बाद में मोसिन और रीना राय ने शादी कर ली। मोसिन खान ने इसके बाद साथी फतेह और बंटवारा जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन सफल नहीं हुए और वापस पाकिस्तान चले गए। शादी के बाद रीना कुछ दिन पाकिस्तान में रही बाद में दोनों ने अपनी राह अलग कर ली।  
PunjabKesari
कपिल देव और सारिका
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और अभिनेत्री सारिका के बीच रोमांस की खबरें भी सुखिर्यों में बनी रहती थी। चर्चा थी कि दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश हैं लेकिन यह जोड़ी परवान नहीं चढ़ सकी। सारिका ने बाद में कमल हासन से शादी कर ली। 
PunjabKesari
इमरान खान और जीनत अमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान अपनी लाइफ में कई महिलाओं के साथ इश्क फरमा चुके हैं। अस्सी के दशक में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान के साथ इमरान खान के रोमांस की चर्चा जोरों पर थी लेकिन यह प्यार शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका और दोनों अलग हो गए। बाद में जीनत अमान ने बॉलीवुड अभिनेता मजहर खान से शादी कर ली।  
PunjabKesari
रवि शास्त्री और अमृता सिंह
रवि शास्त्री की पर्सनालिटी पर हर दूसरी युवती फिदा थी। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अमृता सिंह का दिल भी रवि शास्त्री पर आ गया दोनों की प्रेम कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती रही। इसी दौरान शारजहां में हुए एक मैच में अमृता सिंह की तस्वीरों ने काफी कुछ बयां कर दिया। मैच में जब भी शास्त्री गेंद को सीमा रेखा के पार करते दर्शक दीर्घा में बैठी ग्लैमरस अमृता जमकर चीयर करती। ऐसा माना जा रहा था कि जल्द ही दोनों शादी रचा लेंगे। चर्चा थी कि रवि शास्त्री और अमृता सिंह ने सगाई कर ली है लेकिन इनका प्यार परवान चढऩे से पहले ही खत्म हो गया।  
PunjabKesari
विवियन रिचर्डस और नीना गुप्ता
क्रिकेट और बॉलीवुड में प्यार की कहानियों की बात करें, तो इसमें अभिनेत्री नीना गुप्ता का नाम भी शुमार है। नीना गुप्ता और विवियन रिचर्डस ने कभी शादी नहीं की। नीना और रिचर्डस के बीच अफेयर करीब एक साल तक चला और इससे उनकी एक बेटी का जन्म हुआ। लेकिन दोनों ने शादी नहीं की। दोनों ने कभी अपने संबंधों को दुनिया से छुपाया भी नहीं। विवियन रिचर्डस और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता है।
PunjabKesari