Sports

नई दिल्ली : क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने छक्कों के अलावा रंगीन मिजामी के कारण भी जाने जाते थे। गेल के नाम कई ऐसे विवाद जुड़े हैं जिसमें उन्हें अपनी महिला प्रशंसक के कारण नामोशी झेलनी पड़ी। एक ऐसा ही विवाद गेल के साथ तब जुड़ा था जब आईपीएल की लेट नाइट पार्टियों के दौरान वह कामासूत्र गर्ल यानी शर्लिन चोपड़ा के साथ पार्टी मनाते हुए दिखे थे।

Chris Gayle and Kamasutra Girl Sherlyn Chopra photos gone viral

क्रिस गेल इस पार्टी में बिना टी-शर्ट के नजर आए थे। गेल जहां डीजे की धुनों पर कमर मटका रहे थे तो वहीं शर्लिन भी बराबर उनका साथ दे रही थी। सोशल मीडिया पर यह फोटोज तब आग की तरह वायरल हुई थी। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इन फोटोज को खराब नहीं बताया था। दरअसल, आईपीएल आफ्टर पार्टी के दौारन गेल और शर्लिन चोपड़ा ने निजी तस्वीरें खिंचवाई थी। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था।

Chris Gayle and Kamasutra Girl Sherlyn Chopra photos gone viral

बता दें कि गेल का विवादों से पुराना नाता है। गेल आए दिन महिलाओं पर सैक्सी कमेंट करने, पार्टियों और कमरे में लड़कियों के मिलने के चलते विवादों में छाए रहते हैं। ट्वेंटी-20 वल्र्ड कप 2012 में क्रिस गेल के कमरे से 3 लड़कियां निकली थी। जिसे सुरक्षा में जुटे पुलिस गाड्र्स ने पकड़कर नजदीकी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया था। हालांकि उनको पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया था।

शर्लिन ने भी कहा था- मैं गेल को पसंद करती हूं

Chris Gayle and Kamasutra Girl Sherlyn Chopra photos gone viral
शर्लिन चोपड़ा ने विवाद के बाद कहा था कि वह गेल के डांस की मुरीद हैं। उन्होंने उनके डांस की तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था कि हां हमने डर्टी डांसिंग की थी और इसमें बहुत मजा भी आया था। मैं उन्हें पसंद करती हूं। वह आनेस्ट हैं। उनकी पर्सनालिटी और बल्लेबाजी को मैं पसंद करती हूं। अगर मौका मिला तो मैं जरूर उन्हें और जानना चाहूंगी।