Sports

स्पीलबर्ग (ऑस्ट्रिया) : चार्ल्स लेक्लर्क ने ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री में जीत के साथ मौजूदा सत्र का फॉर्मूला 1 चैम्पियन बनने की उम्मीदों को फिर से जीवित किया। मौजूदा सत्र में फेरारी के इस चालक की यह तीसरी जीत है। टीम के उनके साथी चालक कार्लोस सेंज इस ग्रां प्री में दूसरेे स्थान की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन इंजन की खराबी के कारण वह पिछड़ गए जिससे रेड बुल के मैक्स वेर्स्टाप्पेन ने दूसरा स्थान हासिल किया।

 

लेकलर्क को भी आखिरी के कुछ लैप में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ लेकिन वह चीजों को नियंत्रित करने में सफल रहे। मोनाको का यह चालक वेस्र्टाप्पेन से 1.5 सेकंड आगे रहा। मर्सिडीज के लुइस हैमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे जबकि टीम के उनके साथी जॉर्ज रसेल ने चौथा हासिल हासिल किया।