Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने कुछ दिनों पहले धनश्री वर्मा से सगाई की है। दोनों (चहल और धनश्री) ने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी देकर सभी को हैरान कर दिया था। चहल की होने वाली पत्नी धनश्री डाॅक्टर होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं और उनकी अदाएं आपको किसी को भी घायल कर सकती हैं। 

धनश्री ने साल 2014 में नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल डेंटल काॅलेज से पढ़ाई की और एक डेंटिस्ट हैं। इसी के साथ ही वह कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी है। धनश्री अकसर अपनी डांस वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन्हें देखकर पता चलता है कि वह बेहतरीन डांसर हैं। कोरियोग्राफर के रूप में धनश्री अपनी भूमिका का पूरा आनंद ले रही है। वह मुंबई में डांस एकेडमी भी चलाती हैं और देश की सबसे प्रसिद्ध डांसर यूट्यूबर्स में से एक हैं। देखें धनश्री की कुछ खास डांस वीडियोज - 

 

 

 

 

 

 

गौर हो कि चहल और धनश्री की शादी को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन हो सकता है कि आईपीएल के बाद दोनों शादी कर लें। यदि ऐसा नहीं होता है तो भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।