Sports

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक ब्रैंडन मैक्कुलम टी-20 इंटरनेशनल के ऐसे पहले प्लेयर हैं जिन्होंने दो हजार रन पूरे किए। न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए डोमेस्टिक क्रिकेट में उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो युवा कीवी क्रिकेटरों के लिए तोडऩे मुश्किल हो सकते हैं। आइए हम आपको ब्रैंडम के करियर से जुड़े कुछ रोचक आंकड़ों और रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं-

मैक्कुलम के नाम रिकॉर्ड
Birthday Special: Brandon McCullum still hold Many Domestic-International Records
1. मैक्कुलम क्रिकेट विश्व कप में रिकॉर्ड 18 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं। इससे पहले वह 20 गेंदों में भी अर्धशतक लगा चुके थे।
2. डोमेस्टिक क्रिकेट में भी मैक्कुलम के नाम सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने ऑकलैंड ऐस के खिलाफ खेलते हुए 2008 में 52 गेंदों पर शतक लगाया था। मैच में उन्होंने 170 रन बनाए थे जोकि न्यूजीलैंड डोमेस्टिक क्रिकेट का रिकॉर्ड है।
3. मैक्कुलम के नाम अपने पार्टनर जेम्स मार्शल के साथ पहली विकेट के लिए रिकॉर्ड 274 रनों की साझेदारी करने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। 
4. मैक्कुलम न्यूजीलैंड की ओर से ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले एकमात्र प्लेयर हैं। उनसे पहले मार्टिन क्रो ने 299 रन बनाए थे। 
5. मैक्कुलम ने टेस्ट क्रिकेट में 2014 के दौरान कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 33 छक्के भी लगाए।

Birthday Special: Brandon McCullum still hold Many Domestic-International Records
6. मैक्कुलम के नाम ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी 54 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध लगाने का रिकॉर्ड है।
7. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले दो हजार रन बनाने का श्रेय भी मैक्कुलम को ही जाता है।
8. क्रिकेट विश्व कप 2015 के दौरान मैक्कुलम ने न्यूजीलैंड की कप्तानी की थी। अपनी कप्तानी में वह टीम को फाइनल तक ले गए थे।
9. ट्वंटी-20 क्रिकेट में मैक्कुलम के नाम पर रिकॉर्ड दो बार 150+ रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। 158 कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से औरएक रिकॉर्ड बर्मिंघम की ओर से खेलते हुए।

2003 में ही कर ली थी शादी

Birthday Special: Brandon McCullum still hold Many Domestic-International Records

मैक्कुलम ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत में ही शादी कर ली थी। ब्रैंडन ने 2003 में अपने बचपन की दोस्त एलिसा के साथ शादी की थी। दोनों के दो बच्चों लड़का रिले और लड़की माया हैं। ब्रैंडन अक्सर अवॉर्ड फंक्शन में अपनी पत्नी के साथ दिखते भी हैं।

शुरुआत भी रही शानदार

Birthday Special: Brandon McCullum still hold Many Domestic-International Records
मैक्कुलम की शुरुआत बेहद शानदार हुई थी। अंडर-19 यूथ टेस्ट के पहले तीन मैचों में उन्होंने सेंचरी लगाई थीं। 2001 में खेले गए इस मैच में मैक्कुलम के साथ रोज टेलर और हाशिम अमला भी डेब्यू कर रहे थे। मैक्कुलम ने यहां शानदार 123 रन बनाए। पूरी सीरीज में उनके नाम 151 की औसत से 400 से ज्यादा रन रहे। न्यूजीलैंड यूथ क्रिकेट में यह अभी भी रिकॉर्ड है।
मैक्कुलम का क्रिकेट करियर

Birthday Special: Brandon McCullum still hold Many Domestic-International Records
टेस्ट : 101 मैच, 6453 रन, शतक 12, अर्धशतक 31, सर्वश्रेष्ठ 302
वनडेे : 260 मैच, 6083 रन, शतक 5, अर्धशतक 32, सर्वश्रेठ 166
टी-20 : 71 मैच, 2140 रन, शतक 2, अर्धशतक 13, सर्वश्रेष्ठ 123
फस्र्ट क्लास : 150 मैच, 9210 रन, शतक 17, अर्धशतक 46, सर्वश्रेष्ठ 302
लिस्ट-ए : 309 मैच, 7373 रन, शतक 9, अर्धशतक 37, सर्वश्रेष्ठ 170
ट्वंटी-20 : 370 मैच, 9922 रन, शतक 7, अर्धशतक 55, सर्वश्रेष्ठ 158