Sports

खेल डैस्क : डब्ल्यूडब्ल्यूई रैसलर रोमन रेंस की लोकप्रियता अमरीका ही नहीं बल्कि भारत में भी बहुत ज्यादा है। रोमन भारत से काफी प्यार करते हैं। पहली बार वह 2017 में भारत आए थे और यहां अपने प्रशंसकों का उत्साह देखकर गदगद हो गए थे। इन दिनों रोमन रेंज का एक इंटरव्यू बेहद पॉपलुर हो रहा है जिसमें वह भारतीय डिश खाते नजर आ रहे हैं। मजे की बात यह है कि रोमन के सामने खाखरा, आलू भुजिया, चिवड़ा और बनाना चिप्स जैसी 6 डिश रखी गई थीं। रोमन ने सभी को रेटिंग दी और अपनी फेवरेट डिश भी बताई। 

Besan Ladoo, Soan Papdi, Roman Reigns, WWE news in hindi, sports news, बेसन के लड्डू, सोन पापड़ी, रोमन रेंस, WWE समाचार हिंदी में, खेल समाचार

गेलिन मेंडोंसा को दिए इंटरव्यू में भारत के प्रसिद्ध स्नैक्स और मिठाई को टेस्ट किया। रोमन में इन्हें टेस्ट करना था। अगर उन्हें पसंद आया तो एक नंबर, अगर स्पाइसी है तो ‘हाय-हाय मिर्ची’ बोलना है। अगर पसंद नहीं तो ‘हमसे नहीं हो पाएगा’ बोलना था। जानें रोमन ने भारतीय डिश पर क्या कहा- 

खाखरा : इसका टेस्ट चिप जैसा है। एक नंबर।
बेसन के लड्डू : यह पीनट बटर बॉल जैसा है। एक नंबर।
बनाना चिप्स : यह काफी अच्छा है। एक नंबर।
चिवड़ा : टेक्सचर अच्छा है, लेकिन टेस्ट ज्यादा नहीं है। एक नंबर।
सोन पापड़ी : यह बढिय़ा है। यह कॉटन कैंडी जैसा है। एक नंबर।
आलू भुजिया : यह थोड़ा स्पाइसी है, मुझे स्पाइसी पसंद है। एक नंबर। 

रोमन को सबसे ज्यादा पसंद बनाना चिप्स और बेसन के लड्डू आए। देखें वीडियो-